फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Maximum 23 candidates are in the fray for New Delhi seat.

Noida News: नई दिल्ली सीट पर सबसे ज्यादा 23 उम्मीदवार मैदान में

Tue, 21 Jan 2025 08:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
Maximum 23 candidates are in the fray for New Delhi seat.
कस्तूरबा नगर विधानसभा सीटी से सबसे कम पांच उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 23 उम्मीदवार चुनावी मैदान हैं। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित उम्मीदवार हैं। वहीं, सबसे कम कस्तूरबा नगर सीट पर पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। आप से रमेश पहलवान, भाजपा से नीरज बसोया और कांग्रेस से अभिषेक दत्त यहां से चुनाव लड़ रहे हैं।
इसके अलावा कालकाजी सीट पर 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यहां से मुख्यमंत्री आतिशी, भाजपा के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अल्का लांबा प्रत्याशी हैं। बल्लीमारान सीट पर नौ उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां से आप के कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन, कांग्रेस के हारुन यूसुफ और भाजपा के कमल बागड़ी उम्मीदवार हैं। ग्रेटर कैलाश सीट पर छह उम्मीदवार मैदान में हैं। इस सीट से आप से कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज, भाजपा की शिखा राय और कांग्रेस के गर्वित सिंघवी चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जंगपुरा से नौ उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां से आप के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह और कांग्रेस के फरहाद सूरी प्रत्याशी हैं। शकूर बस्ती सीट पर सात उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, भाजपा के करनैल सिंह और कांग्रेस के सतीश लथूरा प्रत्याशी हैं। पटपड़गंज सीट पर भी नौ उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां से आप के अवध ओझा, भाजपा के रविंदर सिंह नेगी और कांग्रेस के अनिल चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed