{"_id":"69d518ca976cb6453103db2c","slug":"mauritian-administrative-officials-arrived-in-the-city-and-learned-about-the-structure-of-indian-administration-noida-news-c-23-1-lko1064-91744-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शहर पहुंचे मॉरीशस के प्रशासनिक अधिकारी, भारतीय प्रशासन की संरचना जानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शहर पहुंचे मॉरीशस के प्रशासनिक अधिकारी, भारतीय प्रशासन की संरचना जानी
विज्ञापन
26 सदस्ययी प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से की मुलाकात
फोटो:
-- -- -- -- -- -- -- -
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मंगलवार को शहर पहुंचे मॉरीशस की प्रशासनिक सेवा के 26 अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संवाद किया और भारतीय प्रशासन की रूपरेखा, कामकाज और विकास मॉडल समेत योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। जिलाधिकारी मेधा रूपम और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।
जिलाधिकारी ने विदेशी मेहमानों को जिले की प्रशासनिक संरचना, शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली और जिला मजिस्ट्रेट की भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, शासन की नीतियों और योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने की महत्वपूर्ण कड़ी है। जिलाधिकारी ने अपने दायित्वों में राजस्व प्रशासन के संचालन, विभिन्न विभागों के साथ समन्वय, आपदा प्रबंधन, निर्वाचन से जुड़े कामों और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अपनी केंद्रीय भूमिका के बारे में बताया।
प्रतिनिधिमंडल को जिलाधिकारी ने जनसुनवाई, ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली और विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से आमजन की समस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया को समझाया। संवाद के दौरान पुलिस प्रणाली की भी चर्चा की गई।