फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   maternal uncle did obscene acts with niece

मामा नहीं मॉन्स्टर कहिए: पांच साल की भांजी से की अश्लील हरकत, डरी-सहमी बच्ची ने मां के सामने बयां किया दर्द

Wed, 01 Feb 2023 08:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 01 Feb 2023 08:44 AM IST
सार

घर पहुंचने पर मासूम ने अपनी मां को पूरी बात बताई। कोतवाली सेक्टर-49 के थानाध्यक्ष संदीप चौधरी ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
maternal uncle did obscene acts with niece
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

नोएडा में मामा ने अपनी पांच साल की भांजी के साथ अश्लील हरकत की। मामले में बच्ची के माता-पिता की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक हाउस कीपिंग का काम करने वाले एक शख्स ने पुलिस से शिकायत की है कि 29 जनवरी को वह अपने काम पर दिल्ली गए थे।

विज्ञापन


उनकी पत्नी भी काम पर गई थी। कमरे पर सात साल का बेटा व पांच साल की बेटी थी। तभी पड़ोस में रहने वाला उनका साला सुधीर पहुंचा और उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकत की। घर पहुंचने पर मासूम ने अपनी मां को पूरी बात बताई। कोतवाली सेक्टर-49 के थानाध्यक्ष संदीप चौधरी ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


फ्लैट दिलाने का झांसा देकर 19 हजार की ठगी
उधर, साइबर जालसाजों ने किराये का फ्लैट दिलाने का झांसा देकर एक शख्स से 19 हजार रुपये ठग लिए। मामले में पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक नोएडा निवासी सिद्धार्थ कुमार कई दिन से अपने लिए किराये का फ्लैट तलाश रहे थे। ऑनलाइन ब्रोकर का नंबर तलाशने के दौरान एक युवक ने उन्हें फोन किया और सेक्टर-46 स्थित गार्डन गैलेरिया सोसाइटी में फ्लैट दिलाने की बात कही। झांसे में लेने के बाद जालसाज ने सिद्धार्थ से 19 हजार रुपये एडवांस में ले लिए। इसके अलावा ठगों ने सेक्टर -27 की एक महिला के खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता मीनाक्षी ने सेक्टर 20 थाने में शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed