{"_id":"6a01738e756a30ed0b09dcbd","slug":"massive-fire-engulfs-moving-electric-car-in-greater-noida-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार में लगी आग: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भीषण हादसा, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती कार में लगी आग: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भीषण हादसा, चालक ने कूदकर बचाई जान
Mon, 11 May 2026 12:48 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 11 May 2026 12:48 PM IST
सार
ग्रेनो वेस्ट के गौड़ सिटी के समीप सोमवार सुबह एक चलती इलेक्ट्रिक कार में अचानक आग लग गई। चालक ने तुरंत कार से कूदकर अपनी जान बचाई, देखते ही देखते पूरी कार आग की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेनो वेस्ट में गौड़ सिटी के समीप सोमवार सुबह एक इलेक्ट्रिक कार में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि आग में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गौड़ सिटी के समीप कार सड़क पर चल रही थी। तभी उसमें से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही क्षणों में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तत्परता दिखाते हुए कार से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई।
विज्ञापन
सड़क पर आग की ऊंची लपटें उठने से आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और मौके पर भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। शुरुआती जांच में बैटरी या तकनीकी खराबी को आग लगने की वजह है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन