फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   massive fire broke out in cooler cardboard factory near Bisnoli in Greater Noida

UP: अचानक धू-धूकर जली कूलर के गत्ते बनाने वाली फैक्टरी, कर्मचारियों में मचा हड़कंप; तीन घंटे में पाया काबू

Sat, 21 Feb 2026 03:49 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 21 Feb 2026 03:49 PM IST
सार

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा के बिसनौली के पास अचानक कूलर गत्ते की फैक्टरी में भीषण आग भड़क गई। लाखों का नुकसान हुआ। लेकिन जान-माल की हानि टल गई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने काबू पाया।

विज्ञापन
massive fire broke out in cooler cardboard factory near Bisnoli in Greater Noida
कूलर गत्ता बनाने वाली फैक्टरी में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के बिसनौली गांव के समीप कूलर के गत्ते बनाने वाली कंपनी में अचानक आग लग गई। आग लगने के चलते लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने करीब तीन घंटे में आग आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है । पुलिस आग लगने के कारण का पता लगाने में लगी है।

विज्ञापन


बादलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जीटी रोड स्थित बिसनोली गांव के समीप श्री श्याम इंटरप्राइजेज फैक्टरी है। इस फैक्टरी में कूलर में लगाए जाने वाले गत्ते बनाने का काम किया जाता है। शनिवार को सुबह 7 बजे के करीब अचानक गत्तों में से धुआं निकलना शुरू हो गया। धुआं के कुछ ही देर बाद आग निकलने लग गई। 

विज्ञापन

आग को देख कंपनी के कर्मचारियों शोर मचाया और भगदड़ मच गई। शोर की आवाज सुनकर एक दूसरे को बताने पर कंपनी कर्मचारियों ने भाग दौड़कर कंपनी से बाहर निकाल गए। घटना की सूचना पुलिस और दमकल को दी गई। पुलिस ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना देने पर दमकल की गाड़ियां पहुंचनी शुरू हो गई। जब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। 

टीन शेड और माल धू-धू कर जलने लगा। पुलिस व दमकल विभाग द्वारा आग को बुझाया जाना शुरू किया गया। आसपास के लोगों ने भी आग को बुझाने में सहयोग करना शुरू कर दिया। दमकल विभाग द्वारा सभी कर्मचारियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकलवाया गया। दमकल की करीब आधा दर्जन गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगाई गई। 

विज्ञापन

आग की लपटों से कंपनी के टीन शेड भी जलकर पिघलने के चलते क्षतिग्रस्त हो गए। करीब तीन घंटे में दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के बाद कर्मचारियों व स्टॉफ में राहत की सांस ली। फैक्टरी में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि फैक्टरी में आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ। आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस लगी है। सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed