फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Masked miscreants looted 2.65 lakhs by showing firearms, calling the victim resident of Hisar on the pretext of getting a fortune, case registered against 6

नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे दिखाकर 2.65 लाख लूटे, हिसार निवासी पीड़ित को फॉर्च्यूनर दिलाने का झांसा देकर बुलाया था, 6 पर केस दर्ज

Sun, 03 Apr 2022 10:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Masked miscreants looted 2.65 lakhs by showing firearms, calling the victim resident of Hisar on the pretext of getting a fortune, case registered against 6
फिरोजपुर झिरका। फॉर्च्यूनर दिलाने का झांसा देकर तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे दिखाकर 2.65 लाख की नकदी सहित सोने की चेन लूट ली। हिसार स्थित आजाद नगर थाना क्षेत्र के गांव पनिहार चक निवासी पीड़ित सुकर्मपाल ने पुलिस में शिकायत देकर तीन नामजद सहित 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पीड़ित सुकर्मपाल ने बताया कि फिरोज और फारुख निवासी नीमच मध्य प्रदेश को वह पहले से जानता था। इन्होंने 19 लाख रुपये में फॉर्च्यूनर दिलाने का झांसा देकर बुला लिया और फिरोजपुर झिरका होते हुए आने को कहा। घाटा शमशाबाद में केशव नामक एक व्यक्ति उनकी गाड़ी में बैठ गया और गाड़ी को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की ओर ले गया। यहां से तीन-चार किलोमीटर चलने के बाद एक बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश आए। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर गाड़ी रुकवा ली और केशव ने दो लाख 65 हजार रुपये से भरा हुआ बैग छीन लिया तथा सोने की चेन तोड़कर गाड़ी से उतर गया। बदमाशों ने तमंचे दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। उसने 112 नंबर पर पुलिस को फोन किया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिरोजपुर झिरका थाने में शिकायत देकर फारुख, फिरोज और केशव के अलावा तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कराया है। थाना प्रबंधक अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीन नामजद और तीन अन्य लोगों को इस मामले में आरोपी बना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed