{"_id":"609e9ecc8ebc3e83fa54a67f","slug":"married-woman-s-body-found-hanging-in-a-well-mewat-news-noi5818290146","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर झिरका। थाना क्षेत्र के गांव कोलगांव में बुधवार को विवाहित महिला असमीना का शव कुएं में लटका मिला। इससे आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। विवाहिता पिछले कई दिनों से घर से गायब बताई जा रही थी। ससुराल पक्ष के लोगों पर विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। आरोप है कि विवाहिता को दहेज के लिए लगातार परेशान किया जा रहा था। महिला के मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास और ससुर सहित कुल 7 लोगों पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर मजीद खान ने बताया कि बुधवार को ग्रामीणों से सूचना मिली कि गांव के जंगल में एक कुएं में महिला की लाश रस्सी से लटकी हुई है। सूचना के बाद पुलिस टीम गांव में पहुंची। शव को कुएं से बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त की गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय असमीना के रूप में हुई। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। असमीना का निकाह कोलगांव निवासी आजम के साथ 2009 में हुआ था। असमीना के तीन बच्चे भी हैं। थे। तैय्यब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि असमीना का पति आजम, सास तथा ससुर सहित अन्य परिवार के लोग उनकी बहन को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। दहेज को लेकर पिछले कई दिनों से झगड़ा भी हो रहा था। बुधवार को उन्हें सूचना मिली कि असमीना का शव कुएं में लटका हुआ है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे मरने पर मजबूर किया। जांच अधिकारी ने बताया कि पति आजम, देवर न्याज मोहम्मद, चचेरे ससुर मजीद, ससुर फजरुद्दीन और सास मुहुरबी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार हैं। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।