फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Married woman found dead on a stool in the room, dowry death allegedMarried woman found dead on a stool in the room, dowry death alleged

Noida News: कमरे में रखी चौकी पर मृत मिली विवाहिता, दहेज हत्या का आरोप

Sun, 23 Nov 2025 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Married woman found dead on a stool in the room, dowry death allegedMarried woman found dead on a stool in the room, dowry death alleged
शादियाबाद। थाना क्षेत्र के भगीरथपुर गांव में शनिवार की भोर कमरे में रखी चौकी पर विवाहिता मंशा देवी (25) मृत अवस्था में मिली। पिता बहादुर राजभर ने पति सहित तीन पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष श्यामजी यादव ने बताया कि शहर कोतवाली के गौसपुर बुजुर्गा निवासी बहादुर राजभर ने तहरीर देकर जानकारी दी कि पुत्री मंशा की शादी वर्ष 2021 में भगीरथपुर गांव निवासी शशिकांत राजभर से की थी। आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए पुत्री मंशा को मारते- पीटते थे और घर से निकाल देते थे। एक सप्ताह पहले भी उसे मारपीट कर घर से भगा दिया था। उसके बाद बीते 19 नवंबर को पुत्री का पति शशिकांत राजभर मुंबई से गौसपुर बुजुर्गा आया और उसे अपने घर भगीरथ पुर ले गया। सुबह आसपास के लोगों ने सूचना दी कि पुत्री मंशा की मौत हो गई है। मायके पक्ष के लोगों के रोने- बिलखने से मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव के लोग मृतका के परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। थानाध्यक्ष श्यामजी यादव ने बताया कि मृतका के पिता बहादुर राजभर की तहरीर के आधार पर पति शशिकांत राजभर, देवर श्रीकांत राजभर और सास प्रेमशिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed