{"_id":"686a95e5b1ffcee791081c39","slug":"married-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-grnoida-news-c-23-1-lko1064-67343-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर के ध्यानार्थ : विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर के ध्यानार्थ : विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
परिजनों की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौड़ सिटी-2 स्थित 14 एवेन्यू सोसाइटी में रहने वाली विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि पति और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की। मृतका की पहचान कानपुर की अमरप्रीत कौर (29) के रूप में हुई है।
बिसरख कोतवाली पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। गोविंद नगर, कानपुर के रहने वाले मृतका के पिता त्रिलोचन सिंह ने केस दर्ज कराया है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 2 सितंबर 2018 को ईश प्रीत सिंह से की थी। शादी में उन्होंने 30 लाख रुपये नकद सहित अन्य उपहार और दान-दहेज दिया था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दामाद और उसके परिजनों ने अमरप्रीत को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ईश प्रीत सिंह न केवल उनकी पुत्री को मारता-पीटता था, बल्कि आए दिन पैसे की मांग करता था। आत्महत्या के लिए पति, जेठ जसप्रीत सिंह, जेठानी जसलीन कौर, सास सतनाम कौर और ससुर प्रितपाल सिंह जिम्मेदार हैं। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।