फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   married woman beaten and thrown out of house for not getting Audi car and ten lakhs In Dadri

'ऑडी कार और 10 लाख ले आओ': दहेज न मिलने पर विवाहिता से मारपीट कर घर से निकाला, पति संग देवर पर केस दर्ज

Sat, 09 Nov 2024 07:06 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (ग्रेटर नोएडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (ग्रेटर नोएडा) Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 09 Nov 2024 07:06 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में दहेज के लोभी ससुराल वालों की करतूत सामने आई है। ससुरालियों ने ऑडी कार व दस लाख न मिलने पर विवाहिता से मारपीट कर उसे घर से निकाला दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
married woman beaten and thrown out of house for not getting Audi car and ten lakhs In Dadri
दहेज न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दहेज में ऑडी कार और 10 लाख रुपए की मांग पूरी नहीं होने के चलते विवाहिता के साथ मारपीट की गई। चोट लगने से विवाहिता का गर्भपात हो गया। मारपीट के बाद घर से निकाल दिया। मामले में सास समेत चार लोगों के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


एसीपी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के सुपरटेक सीजार सोसाइटी निवासी सविता की शादी 6 फरवरी 2024 को आगरा के शमशाबाद रोड राजपुर चुंगी निवासी योगेश प्रताप सिंह के साथ हुई थी। शादी में विवाहिता के पिता ने अपनी हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था। दान दहेज से विवाहिता का पति और ससुर खुश नहीं थे। 
विज्ञापन


शादी के बाद से पति व परिजन दहेज में ऑडी कार व 10 लाख रुपए की मांग करने लगे। सास सतवती विवाहिता को दहेज कम लाने का ताना देकर प्रताड़ित करने लगी। विवाहिता के साथ आए दिन पति मारपीट कर गाली गलोज करना तथा सास, ससुर और देवर आए दिन प्रताड़ित करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत अपने पिता व परिजनों से की। जिसको लेकर पिता भाई और रिश्तेदार ने आकर समझाना बुझाना किया। जिस पर गलती मानकर आगे कोई शिकायत का मौका नहीं देने का आश्वासन दिया। कुछ दिन बाद फिर शारीरिक व मानसिक रूप से दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करते रहे। 


विवाहिता पर दबाव बनाया कि आपके पिता को मुआवजा मिला है। ऑडी कार व 10 लाख रुपए की नकदी ले आओ। विवाहित द्वारा मना करने पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। विवाहिता के पेट में लात घुसे मारकर गर्भपात करा दिया। विवाहिता को घर से निकाल दिया। विवाहिता ने पति योगेश प्रताप सिंह, तारा सिंह, सास सतवती और देवर रितेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed