फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Married after gang rape, started sending porn videos to friends

सामूहिक दुष्कर्म के बाद रचाई शादी, दोस्तों को भेजने लगा अश्लील वीडियो

Thu, 28 Oct 2021 09:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
Married after gang rape, started sending porn videos to friends
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में युवती (28) से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती की अश्लील वीडियो बना ली। पुलिस से शिकायत के डर से पहले से शादीशुदा आरोपी ने युवती से शादी रचा ली। शादी के बाद वह अश्लील वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजने लगा। आरोप है कि उसने युवती पर दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव बनाया। परेशान होकर युवती अपने घर आ गई। पीड़िता ने मामले की शिकायत वेलकम थाना पुलिस से की। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़िता (28) परिवार के साथ न्यू उस्मानपुर इलाके में रहती है। वर्ष 2019 में वह अस्पताल में नौकरी करती थी। वहां उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई। आरोपी युवती से शादी करने की बात करने लगा। दोनों की दोस्ती देेखकर युवती के परिजनों ने युवक को माता-पिता के साथ घर आने के लिए कहा। आरोप है कि इस बीच युवक ने कहा कि पहले वह उसे अपनी मां से मिलाना चाहता है।
विज्ञापन

यह कहकर वह युवती को अपने घर वेलकम में ले गया। युवती जब वहां पहुंची तो घर पर परिजन नहीं थे। वहां आरोपी का एक दोस्त था। आरोप है कि युवक ने वहां उसे नशीला पदार्थ खिलाया। जिसके बाद दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। दो माह बाद पीड़िता गर्भवती हो गई । आरोपी ने गर्भपात करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद मेें पुलिस से शिकायत के डर से आरोपी ने पीड़िता से शादी रचा ली। इसके बाद भी आरोपी बाज नहीं आया। वह युवती का अश्लील वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजने लगा। बाद में पीड़िता को अपने दोस्तों से संबंध बनाने का भी दबाव बनाने लगा। परेशान होकर पीड़िता अपने घर लौट आई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वेलकम थाना पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed