फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Marriage certificates will be issued at the Jagadhri Municipal Corporation office.

Noida News: नगर निगम के जगाधरी दफ्तर में बनेंगे विवाह प्रमाण पत्र

Wed, 15 Oct 2025 12:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 15 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Marriage certificates will be issued at the Jagadhri Municipal Corporation office.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड नंबर एक से 11 तक के निवासियों को अब विवाह पंजीकरण के लिए यमुनानगर के नगर निगम कार्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। विवाह पंजीकरण व प्रमाण पत्र बनाने के सभी कार्य अब से जगाधरी स्थित नगर निगम कार्यालय में ही होंगे। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने दी।
उन्होंने बताया कि पहले जगाधरी क्षेत्र के लोगों को विवाह पंजीकरण कराने व प्रमाण पत्र बनवाने के लिए शहीद भगत सिंह चौक स्थित नगर निगम कार्यालय में आना पड़ता था। जगाधरी के क्षेत्रवासियों के नजदीक ही जगाधरी नगर निगम कार्यालय है। ऐसे में जगाधरी क्षेत्र के लोगों को विवाह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पांच से सात किलोमीटर अतिरिक्त दूर आना पड़ता था। इसमें पति, पत्नी, उनके परिजनों व अन्य रिश्तेदारों का काफी समय बर्बाद होता था।
विज्ञापन

जनहित को ध्यान में रखते हुए अब जगाधरी क्षेत्र के वार्ड एक से 11 तक के निवासियों के लिए विवाह पंजीकरण कार्य जगाधरी नगर निगम कार्यालय में ही कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया की नियुक्ति जगाधरी नगर निगम कार्यालय में की गई है। विवाह पंजीकरण के अलावा पहले 11 वार्डों के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने, जाति और स्थाई निवासी प्रमाण पत्र बनाने, रेंट व अन्य संबंधित कार्य भी नगर निगम कार्यालय जगाधरी में ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 12 से 22 तक के निवासियों के विवाह पंजीकरण व प्रमाण पत्र बनाने का कार्य नगर निगम कार्यालय यमुनानगर में ही होगा। बता दें कि जगाधरी क्षेत्र के निवासियों के विवाह प्रमाण पत्र बनाने का कार्य भी नगर निगम कार्यालय यमुनानगर में होने से आमजन को परेशानी होती थी। अधिक कार्यभार होने से लोगों को इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। विवाह पंजीकरण संबंधित सभी कार्य सुगमता से होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed