{"_id":"689625c7efdca05e99002c76","slug":"marpeet-grnoida-news-c-23-1-lko1064-70978-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पत्नी से अभद्रता का विरोध करने पर पति को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पत्नी से अभद्रता का विरोध करने पर पति को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। नगर स्थित मेवातियान मोहल्ले में आयोजित कार्यक्रम में महिला के साथ अभद्रता का व्यवहार कर गाली गलौज की गई। पीड़ित महिला ने चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नगर के मेवातियान मोहल्ले में हिना परिवार के साथ रहती है। 2 अगस्त को उनकी चचिया ससुर के घर पर कार्यक्रम चल रहा था । तभी वहां पर जाकिर व साकिर ने हिना के साथ अभद्रता कर दी। विरोध करने पर गालियां दी गईं। हिना ने अपने पति आसिफ को घटना बताई। जब आसिफ ने जाकिर व साकिर से पत्नी के साथ अभद्रता को लेकर कहासुनी की तो उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। पीड़िता ने मोहल्ले के ही जाकिर, साकिर, हारून और चांद के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद
