फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Markets were bustling a day before Diwali

Noida News: दिवाली से एक दिन पूर्व गुलजार रहे बाजार

Sun, 19 Oct 2025 09:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
Markets were bustling a day before Diwali
- फोटो
विज्ञापन

-जमकर हुई लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों और पूजन सामग्री की बिक्री
-कस्बों की गलियों में खूब बिके पटाखे, सजावट और गिफ्ट आइटम

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। दीपावली की पूर्व संध्या पर रविवार को कस्बों की बाजार में खूब रौनक रही। बाजारों में दीपक, सजावटी झालरें, फूल माला, उपहार और मिठाइयों की खरीदारी के लिए बाजार देर शाम तक खुली रहीं। जगह-जगह दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें रहीं। गिफ्ट आइटमों की भी जमकर बिक्री हुई। भीड़ के मद्देनजर सभी प्रमुख बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कड़ी सुरक्षा रही। पुलिस के जवान गश्त कर स्थितियों पर नजर रखते दिखाई दिए।

देर रात तक गुलजार रहा बाजार
रबूपुरा। दीपावली के लिए महिलाएं घर की सजावट और पूजा-सामग्री की खरीदारी में जुटी रहीं। बाजारों में दीये, रंगोली, बंदनवार और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की बिक्री भी पूरे जोश में रही। वहीं इलेक्ट्रॉनिक लाइटें और पटाखों की दुकानों पर भी भीड़ उमड़ी। खरीदारों की भीड़ इतनी थी कि बाजार में दो पहिया वाहन का गुजरना भी मुश्किल हो गया। बाजारों में बढ़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए।
विज्ञापन

----

भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने की बैरिकेडिंग
बिलासपुर। दीपावली पर्व पर बाजार में भीड़ बढ़ती देख पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर चार पहिया वाहन की एंट्री बंद कर दी। मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन जारी रहा लेकिन कस्बे के मुख्य बाजार, चौक के आसपास चार पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी। चौकी प्रभारी उपेंद्र यादव ने बताया, बाजार में भीड़ के चलते चार पहिया वाहनों को बाहर ही रोकना पड़ा ताकि व्यवस्था न बिगड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जेवर के बाजार में उमड़े खरीदार

जेवर। दिवाली से एक दिन पहले शनिवार को जेवर के बाजारों में दिनभर जबरदस्त रोनक रही। दीपावली की तैयारियों को लेकर लोगों ने जमकर खरीदारी की। बाजारों में मिठाई, कपड़े, आभूषण, मिट्टी के दीये, सजावटी सामान, रंगोली व मूर्तियों की दुकानों पर लोगों की खूब भीड़ रही। कई स्थानों पर पार्किंग और भीड़ प्रबंधन में भी दिक्कतें नजर आईं। दीपावली की तैयारी को लेकर क्षेत्रवासी उत्साहित दिखे। स्थानीय निवासी सीमा शर्मा बच्चों के साथ मिलकर घर की सजावट के लिए एलईडी लाइट, रंगोली और मूर्तियां खरीदने पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed