{"_id":"68e3e0470c4a7ac3400c7fe3","slug":"markets-decorated-for-karwa-chauth-shopping-begins-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-250-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: करवा चौथ के लिए सजे बाजार, खरीदारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: करवा चौथ के लिए सजे बाजार, खरीदारी शुरू
विज्ञापन
उत्साह नहीं हुआ कम, बारिश के बीच भी महिलाओं ने की खरीदारी
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी/रबूपुरा।। करवा चौथ व्रत के लिए कस्बों के बाजारों में रौनक दिखने लगी है। 10 अक्तूबर को व्रत है जिसकी खरीदारी के लिए महिलाएं बाजार पहुंचने लगी हैं। बाजारों से करवा, व्रत कथा चित्र इत्यादि की खरीदारी जमकर की जा रही है। सोमवार को बारिश के बीच भी महिलाएं खरीदारी करने पहुंचीं।
पूजन सामग्री और श्रृंगार की वस्तुओं के अलावा अन्य दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ देखने को मिली। रबुपुरा के मुख्य बाजार और नया बाजार में दुकानों पर सोमवार को दिनभर महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। महिलाएं करवा चौथ पर प्रयोग में लाई जाने वाली पूजन सामग्री, सिंदूर, रोली, जल का लोटा, सूखे मेवा और मिट्टी के दिए समेत अन्य सामग्री खरीदतीं नजर आईं। वहीं, जेवर में पारंपरिक वस्त्रों और साज-सज्जा के सामान की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार बिक्री पिछले साल की तुलना में बेहतर रहने की उम्मीद है।
-- -- -
बारिश के बीच भी खरीदारी करने पहुंची महिलाए
बिलासुपर। बारिश के बीच भी महिलाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। सोमवार को सुबह से हो रही बारिश के बीच भी स्थानीय महिलाएं कस्बे की बाजार में खरीदारी को पहुंचीं। महिलाओं ने कहा, करवा चौथ का महत्व विशेष होता है। इसलिए सजधज कर इसे मनाने की परंपरा है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि करवा चौथ से पहले के दो दिन सबसे ज्यादा बिक्री होती है।