फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Marathon meeting lasted for four hours in the tehsil on the problems of farmers and laborers.

Noida News: किसान-मजदूरों की समस्याओं पर तहसील में चार घंटे चली मैराथन बैठक

Wed, 20 May 2026 08:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
Marathon meeting lasted for four hours in the tehsil on the problems of farmers and laborers.
भाकियू पदाधिकारियों ने प्रशासन को बताईं समस्याएं
विज्ञापन

30 मई तक समाधान न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुना सिटी। जेवर में किसान, मजदूर और गरीब वर्ग की बढ़ती समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच लंबी बैठक आयोजित की गई। बुधवार को राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता पवन खटाना, कोऑर्डिनेटर जिला अध्यक्ष राजीव मलिक और क्षेत्रीय जिला अध्यक्ष रॉबिन नागर के नेतृत्व में बैठक हुई। दोपहर करीब 12 बजे से शाम 4 बजे तक चली, जिसमें किसानों और मजदूरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।



बैठक में उप जिलाधिकारी दुर्गेश सिंह, तहसीलदार ओम प्रकाश पासवान, नायब तहसीलदार अजेंद्र कुमार सहित विद्युत विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। किसान नेताओं ने प्रशासन के सामने खतौनी की कीमत, दाखिल-खारिज, मूल निवास, जाति और आय प्रमाण पत्र बनाने में हो रही परेशानियों को रखा। साथ ही विस्थापन नीति, खाद वितरण, बिजली विभाग की विजिलेंस कार्रवाई और गलत रिपोर्ट लगाए जाने जैसी समस्याएं भी उठाईं। इसके अलावा खुर्जा रोड पर आम लोगों के उतरने-चढ़ने के लिए सीढ़ियां बनाने, जेवर टोल पर किसानों को राहत देने, टप्पल रोड की खराब स्थिति, घरौली क्षेत्र की समस्याएं, मंडियों में किसानों का अनाज न तौले जाने और आढ़तियों का अनाज पहले तौलने जैसे मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए गए।
विज्ञापन

जलभराव से छात्र हो रहे चोटिल
इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को दाऊजी मंदिर से जैन अस्पताल तक जलभराव की समस्या से अवगत करावाया गया। उन्हें बताया कि इससे क्षेत्र के 5-6 स्कूलों के छात्र आए दिन पानी में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बैठक में आरटीओ व्यवस्था को लेकर भी मांग रखी गई कि सप्ताह या महीने में एक दिन तहसील परिसर में अधिकारियों की बैठक हो, ताकि लोगों को दूर न जाना पड़े। किसानों ने क्षेत्र के गांवों की बदहाल स्थिति को लेकर भी नाराजगी जताई और कहा कि कई गांवों में लोगों का जीवन नारकीय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उप जिलाधिकारी ने अनावश्यक परेशान न करने का दिया आश्वासान
उप जिलाधिकारी दुर्गेश सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि तहसील में किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक परेशान नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई कर्मचारी काम में लापरवाही करता है तो किसान सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। एसडीएम ने यह भी कहा कि फाइल आने के बाद तीन दिन से अधिक किसी का काम लंबित नहीं रखा जाएगा। खुर्जा रोड पर सीढ़ियां निर्माण कराने के मुद्दे पर भी जल्द निरीक्षण कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन खटाना ने प्रशासन को 30 मई तक समस्याओं के समाधान का समय दिया है। उन्होंने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 1 तारीख से संगठन बड़ा निर्णय लेगा और गौतमबुद्धनगर का किसान टोल टैक्स देकर नहीं निकलेगा।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed