फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Many other companies from India and abroad can invest in Noida

देश-विदेश की कई अन्य कंपनियां नोएडा में कर सकती हैं निवेश

Sun, 05 Jun 2022 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Many other companies from India and abroad can invest in Noida
नोएडा। देश-विदेश की कई बड़ी कंपनियां नोएडा में निवेश कर सकती हैं। लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में कई बड़ी कंपनियों ने नोएडा में निवेश की इच्छा जताई है। प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने ऐसी कंपनियों को नोएडा में आमंत्रित किया है। अब इन कंपनियों का प्रबंधन नोएडा में मार्केट सर्वे के बाद निवेश पर आगे की बातचीत करेगा।
विज्ञापन

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में नोएडा अपने 39 प्रोजेक्ट लेकर पहुंचा था। इससे 8224 करोड़ के निवेश की संभावना है। इस मौके पर प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी, एसीईओ मानवेंद्र सिंह, एसीईओ प्रवीण कुमार मिश्र समेत पूरी टीम मौजूद रही। सेरेमनी में भारतीय उद्योग जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं। इसमें अदाणी, अंबानी समेत कई बड़े नाम शामिल रहे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि आयोजन के दौरान बड़ी-बड़ी कंपनियों के एमडी और सीईओ नोएडा के कैंप में अधिकारियों से मिले और उनसे नोएडा में निवेश को लेकर अपनी इच्छा जताई। ऐसी कंपनियों के प्रबंधक नोएडा को लेकर काफी उत्साहित दिखे। नोएडा में पहले से ही कई बड़ी कंपनियां निवेश कर चुकी हैं। ऐसे में निवेश की संभावनाओं को लेकर नोएडा बेहतर विकल्प साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक बिड़ला ग्रुप, हीरानंदानी ग्रुप, फ्रांस की एयर लिक्विड, कोका कोला, गोदरेज समेत कई बड़े नामों ने उनसे संपर्क किया और निवेश को लेकर जानकारी जुटाई। प्राधिकरण के अधिकारियों ने उनको नोएडा में आमंत्रित किया है। उन्होंने भी यहां आकर मार्केट सर्वे आदि कराने और निवेश की संभावनाओं की तलाश की बात कही।
कई बड़ी कंपनियां पहले से ही नोएडा में कर चुकी हैं निवेश
नोएडा में छह डाटा सेंटर तैयार हो रहे हैं। इसमें अदाणी, माइक्रोसॉफ्ट, एमएक्यू समेत दूसरी अन्य कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा डिक्सन टेक्नोलॉजी, वेबवर्क्स, इक्का इलेक्ट्रॉनिक्स, एडोराटेक्स, वेबटेक्स, अग्रवाल एसोसिएट्स, धामपुर एल्कोकैम, न्यूमैक्स न्यूमैटिक, यूनाइटेड मेटालिक, वेवटेक्स, जैसी कंपनियां निवेश कर रही हैं। इससे पहले के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में कई बड़े नाम शामिल हुए थे, जिनका काम नोएडा में पहले से ही शुरू हो चुका है।

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में देश-विदेश की कई बड़ी कंपनियों ने नोएडा में निवेश की इच्छा जताई। उन्हें नोएडा में आमंत्रित किया गया है। वह यहां मार्केट सर्वे करें और सब कुछ सही होने पर निवेश की गाड़ी आगे बढ़ाने की कवायद करें। - रितु माहेश्वरी, सीईओ, नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed