CM Yogi in Noida: सीएम योगी बोले- डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में आगे बढ़ रहा यूपी, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
नोएडा में शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ एक कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। जहां सीएम ने ऑपरेशन सिंदूर और वृंदावन में बन रहे कॉरिडोर का जिक्र किया।
विस्तार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को नोएडा स्थित राफे एमफिब्र कंपनी पहुंचे। जहां पर मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। वे यहां रक्षा उपकरण और ड्रोन निर्माण इकाई के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए हैं। कंपनी की तरफ से बनाये गए ड्रोन उड़ाकर दिखाए जा रहे हैं। रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री अवलोकन कर रहे हैं।
#Correction | Noida, Uttar Pradesh: Defence Minister Rajnath Singh arrives at the Raphe mPhibr company in Noida; received by Chief Minister Yogi Adityanath
विज्ञापन
They will attend the inauguration ceremony of the defence equipment and drone manufacturing unit here. pic.twitter.com/AQixQyrLsuविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 30, 2025
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर युद्ध ने नये प्रारूप से परिचय करवाया है। ऑपरेशन सिंदूर ने भी बहुत कुछ सिखाया है। आगे कहा कि उत्तर प्रदेश डिफेंस मैनुफ़ैक्चरिंग में आगे बढ़ रहा है। कॉरिडोर को चिन्हित जमीन दिलवाई जा रही है। इस इकाई से होने वाले परीक्षण से अब हमें दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कोई हमारा डेटा कैप्चर कर पंगु नहीं बना पाएगा।
#WATCH | नोएडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राफे एमफिब्र प्राइवेट लिमिटेड कार्यक्रम में कहा, "मैं प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री का आभारी हूं जिन्होंने देश की वर्तमान चुनौती को ध्यान में रखते हुए देश के दो उभरते रक्षा विनिर्माण केंद्रों में से एक उत्तर प्रदेश को… pic.twitter.com/N9vw82zlCv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 30, 2025
पीएम मोदी और रक्षा मंत्री की खुलकर की तारीफ
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि मैं पीएम और रक्षा मंत्री का आभारी हूं, जिन्होंने देश की वर्तमान चुनौती को ध्यान में रखते हुए देश के दो उभरते रक्षा विनिर्माण केंद्रों में से एक उत्तर प्रदेश को दिया है। आगे कहा कि मैं रक्षा मंत्री को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल केंद्र बनाया है। लखनऊ की मुस्कुराहट तब तक अधूरी थी। जब तक वहां से मिसाइल की आवाज दुश्मन के कानों तक नहीं पहुंचे। अब इसे और भी बेहतर तरीके से देखा जा सकता है। अभी ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन भी किया है।
जानें क्या बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एयरक्राफ्ट इंजन और डिफेंस एयरोस्पेस टेस्ट फैसिलिटी के उद्घाटन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अभी मैंने एक प्लांट का दौरा किया। वहां मैंने देखा कि चाहे वह इंजन टेस्ट बीईडी हो, मेटल एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग सुविधा हो, 2800°C तक पहुंचने में सक्षम भट्टियां हों, एडवांस्ड कम्पोजिट पॉलीमर मैन्युफैक्चरिंग सेंटर हो, पेलोड ड्रॉप ड्रोन हो, स्वार्म ड्रोन हो, या सटीक-निर्देशित मिसाइल ड्रोन हों, ये सभी अत्याधुनिक और अत्यधिक उन्नत, विश्वसनीय उपकरण हैं, जो भारत की रक्षा क्षमता को और बढ़ाएंगे।
#WATCH | Noida: Defence Minister Rajnath Singh says, "Just now, I visited a plant and there I observed that, whether it is the Engine test BED, the metal additive manufacturing facility, furnaces capable of reaching up to 2800°C, the Advanced composite polymer manufacturing… https://t.co/za0AMPLNXi pic.twitter.com/KBvWNQmFAI
— ANI (@ANI) August 30, 2025
वहीं दूसरी तरफ नोएडा पुलिस ने कई विपक्षी नेताओं को नजरबंद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष आश्रय गुप्ता अपने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल की ओर जा रहे थे। तभी नोएडा पुलिस ने उन्हें सेक्टर-51 के पास रोक लिया और करीब 30 से अधिक कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया गया। इसी तरह कार्यक्रम स्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर भारतीय किसान यूनियन क्रांति के प्रदेश अध्यक्ष परविंदर यादव को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया। इसी तरह सेक्टर-142 में सपा नेता सुभाष भाटी को रात से ही पुलिस ने नजरबंद कर दिया था।
25 हजार से अधिक पुलिसकर्मी हैं तैनात
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर उनकी सुरक्षा व्यवस्था में नोएडा पुलिस के ढाई हजार से अधिक कर्मचारी तैनात हैं। इसके अलावा पीएसी समेत पुलिस व सेना की अन्य कंपनियों को भी शहर में तैनात किया गया है।
इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे सीएम योगी और रक्षा मंत्री
नोएडा के फेज-2 औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी कंपनी में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौतमबुद्ध नगर आए हैं। राफे एमफाइबर कंपनी भारतीय सशस्त्र बलों व पुलिस बल के लिए ड्रोन, मानव रहित यान के इंजन व अन्य सिस्टम का निर्माण करती है।