फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Many colours of faith are visible in Mhadi fair, the fair will start today

Noida News: म्हाड़ी मेले में दिख रहे आस्था के अनेक रंग, आज उठेगा मेला

Thu, 04 Sep 2025 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Many colours of faith are visible in Mhadi fair, the fair will start today
म्हाड़ी की खबर के फोटो-  प्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। गंगोह रोड स्थित म्हाड़ी मेले में आस्था के अनेकों रंग देखने को मिल रहे हैं। किसी ने बाबा से घर, तो किसी ने बीमारी ठीक होने तो नौकरी की मन्नत मांगी। गंगोह रोड पर आस्था की बयार बह रही है।
मेले के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु म्हाड़ी पर पहुंचे। पूरी रात बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। बुधवार की सुबह से ही म्हाड़ी परिसर में भीड़ बढ़नी शुरू हो गई। हर तरफ बाबा के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालु नेजे और 26 छड़ियों के दर्शन कर निशान अर्पित करने को आतुर दिखाई दिया। लंबी-लंबी कतारों में श्री जाहरवीर महाराज और गोरखनाथ महाराज के जयकारे गूंजते रहे। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को दोपहर बाद तक बारिश नहीं हुई। ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु म्हाड़ी में पहुंचे। सहारनपुर के अलावा अन्य जिलों, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, राजस्थान, पंजाब से भी श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। मेले के चलते महानगर का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल और ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


- आज होगा समापन

तीन दिनों तक चलने वाला मेला बृहस्पतिवार को संपन्न होगा। दोपहर बाद नेजा और अन्य 26 छड़ियां अपने-अपने स्थान को लौट जाएंगी। छड़ियों के लौटने के साथ ही मेले का भी समापन हो जाएगा। इसके बाद मेला अंबाला रोड पर चला जाएगा। जहां महीने भर रौनक रहेगी। अंबाला रोड पर लगने वाले मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बोले श्रद्धालु
- महानगर निवासी वंशिका ने कहा कि वह कई वर्षों से मेले में प्रसाद अर्पित करने आती हैं। उनका परिवार की भी आस्था बाबा में हैं। यहां मांगी गई मन्नत अवश्य पूरी होती हैं।
- महानगर निवासी प्रिया ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य कई वर्षों से म्हाड़ी पर प्रसाद अर्पित करने आते हैं। पहले वह परिवार के साथ प्रसाद अर्पित करती थीं। अब शादी के बाद अपने पति के साथ बाबा के दर पर आती हैं।
- महानगर निवासी सोनिया सैनी ने कहा कि वह बचपन से म्हाड़ी पर लगने वाले मेले में आ रही है। मेले में आकर प्रसाद अर्पित करने का उत्साह पहले जैसा ही है। बाबा सभी की मनोकामना पूरी करते हैं।

- हरियाणा निवासी वैशाली ने कहा कि उनकी पीढ़ियां श्री जाहरवीर मेले में प्रसाद अर्पित करने के लिए आती रही हैं। उनके घर में बाबा की बड़ी मान्यता है।

म्हाड़ी की खबर के फोटो-  प्रिया

म्हाड़ी की खबर के फोटो-  प्रिया

म्हाड़ी की खबर के फोटो-  प्रिया

म्हाड़ी की खबर के फोटो-  प्रिया

म्हाड़ी की खबर के फोटो-  प्रिया

म्हाड़ी की खबर के फोटो-  प्रिया

म्हाड़ी की खबर के फोटो-  प्रिया

म्हाड़ी की खबर के फोटो-  प्रिया

म्हाड़ी की खबर के फोटो-  प्रिया

म्हाड़ी की खबर के फोटो-  प्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed