गाजीपुुर। पीडब्लूडी कार्यालय परिसर में शनिवार को उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनी एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। इसमें पुरानी कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी निर्विरोध पुन: निर्वाचित हुए। प्रांतीय पर्यवेक्षक पद्मनाथ तिवारी ने इन पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ने दिलाई। अधिवेशन में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार यादव, जिलामंत्री राजेश यादव, कार्यकारी अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष अनूप दूबे, संयुक्त मंत्री राम जियावन राम, संगठन मंत्री प्रशांत शर्मा, वित्त मंत्री मनोज राय, संप्रेक्षक राधेश्याम यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय भारती दुबारा चुने गये। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं संरक्षक अंबिका दूबे ने कहा कि समस्त कर्मचारी शिक्षक संगठनों से आपसी मतभेद भुला कर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संघर्ष करने का आह्वान किया। साथ ही इसको लेकर भविष्य में बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने की अपील की। इस मौके पर सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव, जेपी पांडेय, अरुण कुमार पाठक, कांति तिवारी, अरविंद कुमार सिंह मंडलीय पदाधिकारी व इं. सुरेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे। संवाद