फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Manifest Your Way to Success workshop organized in Noida

Noida: नोएडा में आयोजित हुआ मैनिफेस्ट योर वे टू सक्सेस वर्कशॉप, मानसिक स्वास्थ्य को लेकर किया गया जागरूक

Sun, 03 Aug 2025 05:13 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Sun, 03 Aug 2025 05:13 PM IST
सार

फेलिक्स हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ. डी.के. गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि आज की भागदौड़ और दबाव भरी जिंदगी में मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत रखना सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। 

विज्ञापन
Manifest Your Way to Success workshop organized in Noida
नोएडा में वर्कशॉप 'मैनिफेस्ट योर वे टू सक्सेस' का आयोजन किया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में पहली बार सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में रविवार को फेलिक्स हॉस्पिटल्स की ओर से मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार के उद्देश्य से एक दिवसीय विशेष आध्यात्मिक वर्कशॉप 'मैनिफेस्ट योर वे टू सक्सेस' का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन


नोएडा विधायक और उत्तर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और प्रतिभागियों को अपने विचारों को सकारात्मक दिशा में मोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने फेलिक्स हॉस्पिटल्स की इस पहल को बेहद सराहा। पंकज सिंह जी का मानना है कि इस तरह की वर्कशॉप से न सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि जीवन में नई सोच और दृष्टिकोण भी विकसित होता है। उन्होने बताया कि आधुनिक जीवन की चुनौतियों के बीच भी प्राचीन ध्यान, साधना और सकारात्मक सोच के माध्यम से न सिर्फ मन की शांति पाई जा सकती है, बल्कि आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर जीवन की ओर भी बढ़ा जा सकता है। 
विज्ञापन


फेलिक्स हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ. डी.के. गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि आज की भागदौड़ और दबाव भरी जिंदगी में मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत रखना सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। उन्होंने बताया कि इस वर्कशॉप का उद्देश्य प्रतिभागियों को प्राचीन भारतीय ध्यान और साधना की पद्धतियों के माध्यम से मानसिक शांति और आंतरिक संतुलन प्राप्त करने की दिशा में जागरूक करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे रखें मन को शांत 
श्रेयांस डागा ने प्रतिभागियों को बताया कि कैसे रोजाना ध्यान और श्वास-प्रश्वास की साधना से मन को शांत किया जा सकता है जिससे नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है एकाग्रता बढ़ती है और मानसिक तनाव में कमी आती है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच न सिर्फ करियर, बल्कि पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों में भी नई ऊर्जा भरती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed