{"_id":"6ae8928ed17be2f4b6080472","slug":"mangrauli-community-hall-built-at-a-cost-of-lakhs-is-gathering-dust-grnoida-news-c-491-1-gnd1012-12134-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लाखों की लागत से बना मंगरौली सामुदायिक भवन धूल फांक रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लाखों की लागत से बना मंगरौली सामुदायिक भवन धूल फांक रहा
विज्ञापन
न तो पंखे लगे और न ही बिजली की सुचारु व्यवस्था
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर के गांव मंगरौली में लाखों रुपये की लागत से तैयार किया गया सामुदायिक भवन देखभाल के अभाव में धूल फांक रहा है। लंबे समय से इस्तेमाल न होने के कारण भवन के अंदर मकड़ियों और कीट पतंगों ने अपना घर बना लिया है। हाल यह है कि भवन के भीतर बुनियादी सुविधाओं का पूरी तरह से अभाव है। यहां न तो पंखे लगे हैं और न ही बिजली की सुचारु व्यवस्था है। दीवारों पर बल्ब के सॉकेट तो जरूर लगाए गए हैं, लेकिन उनमें बल्ब नदारद हैं। पंखों के लिए केवल वायरिंग की गई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्य लाइन से कनेक्शन न होने के कारण भवन के अंदर बिजली की आपूर्ति भी नहीं होती है। भवन के लोहे में जंग लग गया है। दावा है कि लंबे समय से भवन खाली होने के कारण अब इसका इस्तेमाल असामाजिक तत्व कर रहे हैं। वहीं, रखरखाव पर ध्यान न देने के कारण मौसम की मार से इमारत को नुकसान पहुंच रहा है।
शौचालय भी बदहाल
सामुदायिक भवन परिसर में बना शौचालय भी बदहाल स्थिति में है। शौचालय के अंदर बैठने वाली सीट भी गायब है। रखरखाव के अभाव में शौचालय के अंदर भारी मात्रा में कूड़ा-करकट जमा हो रहा है, जिससे वहां काफी गंदगी फैली हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से न तो भवन की सफाई की गई है और न ही शौचालय की मरम्मत की गई। प्रमोद, महेंद्र, कीरथ और सचिन समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद से इस भवन का लंबे समय से उपयोग नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारी और विभाग निर्माण के बाद इसकी सुधि लेना भूल गए हैं।
विज्ञापन
सामुदायिक भवन का पहले निरीक्षण कराया जाएगा और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
- संतोष कुमार, डीपीआरओ, गौतम बुद्ध नगर