फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Manager was robbed by taking hostage in the car, case registered after five days

Noida News: प्रबंधक को कार में बंधक बनाकर लूटा, पांच दिन बाद केस दर्ज

Wed, 02 Aug 2023 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Manager was robbed by taking hostage in the car, case registered after five days
प्रबंधक को कार में बंधक बनाकर लूटा, पांच दिन बाद केस दर्ज
विज्ञापन

- कार खराब होने पर हाइवे पर छोड़कर फरार हुए बदमाश, लूटे गए मोबाइल से 30 हजार रुपये किए हस्तांतरित
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-142 मेट्रो स्टेशन के पास 27 जुलाई को तीन बदमाशों ने ग्रेटर नोएडा निवासी प्रबंधक आग्नेय प्रताप सिंह बंधक बनाकर घुमाया और लूटपाट की। बदमाशों ने उनका मोबाइल लूटकर पिन नंबर पूछ लिया। इसी बीच कार बंद होने पर बदमाश हाइवे पर ही कार और प्रबंधक को छोड़कर भाग गए। सीमा विवाद में मामला एक थाने से दूसरे थाने में उलझा रहा। अब सेक्टर-142 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस को दी शिकायत में निजी कंपनी के प्रबंधक अग्नेय प्रताप सिंह ने कहा कि 27 जुलाई की रात वह नोएडा के मॉल से घर लौट रहे थे। लघुशंका के लिए वह सेक्टर-142 मेट्रो स्टेशन के पास रुके। इसी दौरान तीन बदमाशों ने उन्हें घेरकर उनकी कार में ही बंधक बना लिया। बदमाश हथियार दिखाकर नकदी मांगने लगे। बदमाशों ने उनका मोबाइल लूट लिया और पेटीएम क पिन नंबर पूछ लिया। बदमाश उन्हें बंधक बनाकर कार में घूमाते रहे। आरोपी ग्रेनो तक उन्हें लेकर पहुंचे। लेकिन तभी रास्ते में कार खराब हो गई। तब जाकर बदमाश मोबाइल, कार की आरसी लूटकर भाग गए। इस बीच बदमाशों ने पेटीएम से 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने ऐच्छर चौकी और सेक्टर-142 थाने में शिकायत की लेकिन सीमा विवाद मेें उलझी पुलिस ने पांच दिन बाद केस दर्ज किया। हालांकि पुलिस ने सीमा विवाद में उलझने के आरोप को गलत बताया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के संबंध में सुराग मिले हैं, जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed