फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   manager at Kian Factory Site-5 in Greater Noida committed suicide

ग्रेनो में मैनेजर ने दी जान: तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, मां ने भी किया आत्महत्या का प्रयास

Tue, 08 Jul 2025 12:16 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 08 Jul 2025 12:16 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में एक मैनेजर ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही पत्नी ने भी जान देने की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
manager at Kian Factory Site-5 in Greater Noida committed suicide
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-36 में उस समय सनसनी फैल गई जब कियान फैक्टरी साइट-5 में एक मैनेजर ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गांव धर्मपुर थाना असोनार जिला फतेहपुर के शिवम सिंह के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


वर्तमान में वह किराए पर सेक्टर 36 में रह रहे थे। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मैनेजर की पत्नी ने भी अपने आवास पर फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्हें इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

 
कोतवाली पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। इस घटना के बाद माहौल बेहद गमगीन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान यह भी सामने आया कि मृतक की पत्नी ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। जिन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, वह उपचाराधीन हैं। दंपती के तीन छोटे बच्चे भी हैं। 


अचानक हुए इस हादसे से परिवार में गम का माहौल है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू की है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घर की आर्थिक स्थिति, पारिवारिक तनाव या किसी अन्य निजी कारण की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पत्नी के होश में आने के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed