{"_id":"61afa203c5e59068eb124051","slug":"man-thrashed-to-death-in-mutual-altercation-mewat-news-noi620051574","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी में व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहासुनी में व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह/पुन्हाना। बिछौर थाना क्षेत्र में दो पक्षों की आपसी कहासुनी में हुए झगड़े में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने गांव नहेदा निवासी अकरम की शिकायत पर 10 नामजद सहित 5 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित अकरम ने बताया कि उसकी बहन की शादी गांव खेड़ा निवासी तसलीम के साथ हुई थी। आरोपी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। जिसे वह करीब दो महीने पहले घर लेकर आए थे।
पीड़ित के अनुसार रविवार को लड़का अपने मामा के घर नहेदा आया हुआ था। पीड़ित का आरोप है कि गांव में ही रहने वाला मामा जमील व कल्लू उनकी बहन को भेजने का दबाव बनाने लगे। जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों व उनके परिवार के लोगों ने लाठी, डंडों से मारपीट शुरू कर दी। रविवार की देर शाम मारपीट के दौरान उसके पिता उमर मोहम्मद (62) को गंभीर चोट लगी, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर जमील, कल्लू, अब्दुल रहीम, वहीद, निवासी नहेदा व शहजादी, तसलीम, हाजी संपत निवासी खेड़ा, साबिर निवासी बिराल कामां तथा पांच अज्ञात के खिलाफ दहेज, मारपीट, हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की करने के बाद जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।