फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   man posed as Income Tax officer and duped a petrol pump operator of Rs 1-80 lakh

ठगों की ठगी से सावधान: इनकम टैक्स का छापा पड़ेगा... एचपीसीएल से हूं, अधिकारी बन पेट्रोल पंप संचालक को ऐसे ठगा

Mon, 07 Apr 2025 08:24 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 07 Apr 2025 08:24 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला नोएडा से है। जहां पर एक आयकर की रेड की धमकी देकर पेट्रोल पंप संचालक से लाखों रुपये की ठगी हुई है।

विज्ञापन
man posed as Income Tax officer and duped a petrol pump operator of Rs 1-80 lakh
Cyber scam - फोटो : FREEPIK

विस्तार

साइबर जालसाजों ने आयकर अधिकारी बताकर रेड करने की धमकी देकर एक पेट्रोल पंप संचालक से 1.80 लाख की ठगी कर ली। जब पीड़ित को पता चला कि आयकर विभाग से इस तरह की कॉल नहीं आई है तब पुलिस से शिकायत की। 

विज्ञापन


इस मामले में कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सेक्टर-34 के रहने वाले एक पेट्रोल पंप संचालक के पास कुछ दिन पहले एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एचपीसीएल (हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी लिमिटेड) से बताया। 
विज्ञापन


उसने कहा कि उनके पेट्रोल पंप के खिलाफ एक आयकर अधिकारी ने शिकायत की है। कॉलर ने कहा कि वह स्वर्ण कुमार नामक आयकर अधिकारी का नंबर दे रहा है। उससे बात कर समस्या को हल कर लें, नहीं तो तेल की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित पक्ष ने स्वर्ण कुमार से बात की तब स्वर्ण कुमार ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि आयकर का छापा पड़ेगा। उसके पास पेट्रोल पंप की कई जानकारी है। पीड़ित ने कहा कि उनके पंप का पूरा सिस्टम ठीक हैं, लेकिन वह आयकर विभाग के नाम पर डर गए। इसके बाद उन्होंने दो बार में 1 लाख 80 हजार रुपये आरोपी को दे दिए। पैसे देने के बाद जब उन्हें शक हुआ तब उन्होंने विभाग में जाकर स्वर्ण कुमार के बारे में जानकारी की तो पता चला कि इस नाम का कोई अधिकारी नहीं है। पीड़ित की तरफ से साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed