फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   man on interim bail kills wife before surrender

अंतरिम जमानत पर छूटे शख्स ने की पत्नी की हत्या

Sat, 07 Aug 2021 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
man on interim bail kills wife before surrender
नई दिल्ली। अदालत ने अंतरिम जमानत पर छूटे शख्स द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने पर दिल्ली पुलिस की खिंचाई की है। अदालत ने इस बात पर गौर किया कि अधिकारियों के नकारेपन के कारण अभागी पीड़िता की सुरक्षा करने की अपनी जिम्मेदारी निभाने में तंत्र नाकाम रहा है।
विज्ञापन

आरोपी नंदा नायक ने उसके खिलाफ मामले में चश्मदीद अपनी पत्नी झरना की कथित रूप से हत्या अंतरिम जमानत रद होने के बाद जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर करने से पहले कर दी।
विज्ञापन

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनुज अग्रवाल ने कहा कि पुलिस ने पूरी लगन ने अदालत के 16 जुलाई के आदेश का पालन नहीं किया। अदालत ने इस आदेश में पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। अदालत ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को इस मामले को व्यक्तिगत रूप से देखने और लापरवाह अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के साथ इस बाबत उठाए गए कदमों पर रिपोर्ट दाखिल करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने पांच अगस्त के अपने आदेश में कहा कि अधिकारियों के नकारेपन के कारण एक अनमोल जिंदगी खत्म हो गई। उन्होंने आगे कहा कि हमारा तंत्र उस अभागी पीड़िता की रक्षा करने में नाकाम रहा है। दिल्ली पुलिस का वाक्य शांति, सेवा न्याय इस मामले में झूठा साबित हो गया है।
आरोपी नंदा नायक को 2017 में पत्नी झरना, उसके भाई और जीजा पर चाकू से हमला करने के बाद गिरफ्तार किया गया था। उसे जून 2021 में 90 दिनों की अंतरिम जमानत पर छोड़ा गया था।
हालांकि अदालत ने उसकी जमानत 31 जुलाई को रद कर दी थी क्योंकि उसने कथित रूप से गवाहों को धमकाया था और उन पर केस वापस लेने का दबाव डाला था। अदालत ने उसे दो दिनों के भीतर जेल अधिकारियों के समक्ष सरेंडर करने का आदेश दिया था। उसने सरेंडर करने से पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी।

वह गोविंदपुरी में पत्नी के घर गया था और वहां उसने दुपट्टे से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद वह कमरे को बंद कर वहां से भाग गया था। इसके बाद उसे इस हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। - एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed