फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Man dies after being hit by train

Noida News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 22 Jan 2026 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by train
पलवल। शोलाका रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना शोलाका और रुंधी रेलवे स्टेशन के बीच की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर जीआरपी चौकी होडल की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। हालांकि काफी प्रयास के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जीआरपी चौकी होडल प्रभारी एसआई चंद्रपाल ने बताया कि उन्हें रेलवे ट्रैक पर एक युवक के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। हादसे में मृतक का सिर नहीं मिल पाया है, जिससे उसकी पहचान करना और भी मुश्किल हो गया है। मृतक की उम्र करीब 26 वर्ष आंकी गई है। मृतक ने हल्के सफेद रंग की कमीज, लाल रंग की जर्सी और जींस की पेंट पहन रखी थी। उसके बाएं हाथ पर दिल का स्टीकर बना हुआ है, जिस पर ‘कृष्ण’ नाम लिखा हुआ है। जीआरपी ने आसपास के क्षेत्रों में शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। फिलहाल जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed