{"_id":"691a0800630fc77aeb01e984","slug":"man-arrested-for-stabbing-taxi-driver-grnoida-news-c-24-1-gur1002-72406-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: टैक्सी चालक को चाकू मारने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: टैक्सी चालक को चाकू मारने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
-वारदात में इस्तेमाल हुआ चाकू बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दो महीने पहले डीएलएफ फेज-एक थाना क्षेत्र में टैक्सी चालक के पेट में चाकू मारने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान ग्वाल पहाड़ी गांव निवासी ईश्वर के रूप में हुई है। आरोपी से वारदात में इस्तेमाल हुआ चाकू बरामद किया गया।
पीड़ित के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 सितंबर को उनके भाई ने फोन करके कहा था कि अजय ने उनकी टैक्सी रोक ली है और मारने की कह रहा है। जब वह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे तो अजय उनके भाई के साथ मारपीट कर रहा थ। इस दौरान एक युवक ने अजय को चाकू दे दिया और उसने चाकू से उनके भाई के पेट पर हमला कर दिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अजय के फोन करने पर मौके पर पहुंचा था और अपने छोटे टैंपो से एक चाकू निकालकर अजय को दिया था। एक आरोपी को पुलिस इसमें पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।