{"_id":"686fbeeda82ec44f7b0709f1","slug":"man-arrested-for-possessing-and-selling-fake-asian-paints-products-grnoida-news-c-23-1-lko1064-67744-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एशियन पेंट्स के नकली उत्पाद रखने व बेचने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एशियन पेंट्स के नकली उत्पाद रखने व बेचने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
छापे में दुकानदार के पास से नकली पेंट से भरी 74 बाल्टियां की बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एशियन पेंट्स लिमिटेड के नकली उत्पाद रखने और बेचने के आरोप में पुलिस ने एक दुकान मालिक को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के छापे में आरोपी के कब्जे से नकली पेंट से भरी 74 बाल्टियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई एशियन पेंट्स के अधिकृत प्रतिनिधि और जांच एजेंसी की टीम ने मिलकर की।
शिकायतकर्ता दिल्ली निवासी राजेश कुमार का कहना है कि वह एसजीएसआईपीआर कंसल्टेंसी एलएलपी में मुख्य जांच अधिकारी है। कंपनी की ओर से उन्हें पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिये अधिकृत किया गया है। जानकारी मिली थी कि बिसरख क्षेत्र में बंसल ट्रेडर्स नामक दुकान पर नकली एशियन पेंट बेचा जा रहा है। सूचना पर 7 जुलाई की शाम को पुलिस टीम के साथ कंपनी की जांच टीम के सदस्य आनंद प्रसाद और अंकित शुक्ला के साथ तिगरी गांव स्थित बंसल ट्रेडर्स की दुकान पर पहुंचे। जहां दुकान का मालिक गौर सिटी निवासी सौरभ बंसल मिला। टीम ने दुकान और गोदाम की तलाशी ली। तलाशी में कुल 74 बाल्टियां नकली एशियन पेंट की पाई गईं।
कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि पुलिस ने आरोपी सौरभ बंसल के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धारा-63/65 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नकली पेंट की आपूर्ति कहां से हो रही थी और इस गोरखधंधे में और कौन लोग शामिल हैं।