फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Man arrested for fraudulently depositing lease rent for mosque allotment

Greater Noida: मस्जिद आवंटन के लीज रेंट जमा करने में धोखाधड़ी का आरोपी धरा, 12.38 लाख रुपये थे हड़पे

Sun, 02 Nov 2025 06:56 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 02 Nov 2025 06:56 PM IST
सार

लोकल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी को बीटा-2 से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सह आरोपियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किया था। इस गिरोह ने विशेष उद्देश्य के लिए चंदे के नाम पर 12 लाख 38 हजार रुपये की धनराशि एकत्र की थी।

विज्ञापन
Man arrested for fraudulently depositing lease rent for mosque allotment
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने नॉलेज पार्क-1 की मस्जिद के 12.38 लाख रुपये के लीज रेंट को जमा करने में धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार कर चंदे की रकम हड़पने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गामा-1 में रहने वाले शमशीर खान के रूप में हुई है। आरोपी मस्जिद की पूर्व कमेटी का सदस्य रह चुका है।

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तैनात रहे सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक काजिम अली ने 5 अक्तूबर को 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि प्राधिकरण ने वर्ष-2011 में नॉलेज पार्क-1 में मस्जिद की जमीन का आवंटन किया था। जो ग्रेटर नोएडा मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के नाम हुआ था। आवंटन का पैसा जमा कर दिया गया था। लीजरेंट भी जमा किया गया। मस्जिद भी बनकर तैयार है पर अब तक प्राधिकरण से कंप्लीशन सर्टिफिकेट नहीं मिला है।

विज्ञापन

इसका पता किया तो पता चला कि लीजरेंट के 12.38 लाख रुपये जमा करने थे, तो सभी ने चंदा एकत्र कर सोसाइटी के पदाधिकारियों को पैसा सौंप दिया था। आरोपियों ने तब अपने अकाउंट से 8 हजार रुपये का डीडी बनवाकर प्राधिकरण में जमा करा दिया था। मगर वहां से मिले चालान फार्म पर 12.38 लाख रुपये अंकित कर मस्जिद के कागजात में जमा करा दिया था। आरोप है कि लीजरेंट जमा नहीं करने के कारण अब ब्याज समेत 42 लाख रुपये बकाया हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली के सैय्यद नवेद फैसल उर्फ बॉबी को गिरफ्तार किया था। आरोपों की तलाश की जा रही थी।

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार को पुलिस को गोपनीय सूत्रों और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से बीटा-2 से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सह आरोपियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किया था। इस गिरोह ने विशेष उद्देश्य के लिए चंदे के नाम पर 12 लाख 38 हजार रुपये की धनराशि एकत्र की थी। जिसे बैंक में जमा न कर आपस में बांट लिया था। आरोपी से पूछताछ जारी है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed