फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Man arrested for assaulting MNC manager Controversy over wearing a muzzle to the dog

कुत्ते को मजल पहनाने पर विवाद: एमएनसी मैनेजर से मारपीट करने वाला गिरफ्तार, पत्नी पर भी होगी कार्रवाई

Tue, 16 Jan 2024 03:19 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 16 Jan 2024 03:19 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के सुपरटेक ईकोविलेज-1 में कुत्ते को मजल पहनाने के लिए कहने पर दंपती ने हमला किया था। जिसके बाद अब एमएनसी मैनेजर से मारपीट करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला पर भी कार्रवाई की।

विज्ञापन
Man arrested for assaulting MNC manager Controversy over wearing a muzzle to the dog
कुत्ते के विवाद में मारपीट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुत्ते को मजल पहनाने की कहने के बाद एमएनसी मैनेजर पर हमला करने वाले दंपती पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में पति तरुण राज को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि पत्नी पर भी निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। जांच में पता चला है कि ग्रेनो वेस्ट की सुपरटेक ईकोविलेज-1 सोसाइटी में निवासी दंपती ने एमएनसी मैनेजर पर दो बार हमला किया था। पहली बार आरोपी युवक ने मारपीट की थी। तब पीड़ित ने इसकी शिकायत नहीं की थी। लेकिन दूसरी बार तरुण राज व पत्नी से पीड़ित पर फिर से मारपीट की।

विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट की सुपरटेक ईकोविलेज-1 सोसाइटी मेें रहने वाले मल्टीनेशनल कंपनी के मैनेजर ने बताया कि रविवार को वह अपने बच्चों को जूते दिलाने जा रहे थे। लिफ्ट से उतरते ही सामने तरुण अपने पालतू कुत्ते के साथ दिखे। मजल नहीं पहनाने की बात सुनकर तरुण भड़क गया। तरुण ने अभद्रता और मारपीट शुरू कर दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद मैनेजर ने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की। इसके बाद वह सोसाइटी में होने वाले धार्मिक आयोजन के लिए मैनेजर अन्य निवासियों के साथ तैयारियों में जुटे थे। तभी तरुण राज व उनकी पत्नी वहां आ गई। आरोप है कि दंपती ने मैनेजर को देखते ही गाली गलौज व मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान निवासियों ने घटना का वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। इस घटना का दूसरा वीडियो सोमवार को वायरल हुआ है। इसमें तरुण भी मैनेजर से मारपीट करता दिख रहा है। बिसरख कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी तरुण राज को गिरफ्तार किया गया है और महिला पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

आठ साल यूके में रहकर लौटे हैं मैनेजर
मैनेजर ने बताया कि वह आठ साल यूके में रहकर लौटे हैं। वहां पर कुत्तों को रखने वाले निवासी कड़े नियमों का पालन करते हैं। इसी वजह से उन्होंने तरुण को सलाह दी थी। लेकिन पता चला कि वह पहले भी अन्य निवासियों पर इसी तरह मारपीट आदि कर केस भी दर्ज करा चुका है। इस बार भी तरुण की पत्नी मैनेजर पर ही आरोप लगाने लगीं थीं। लेकिन वीडियो व निवासियों ने पूरी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed