फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mamta kept watching, her daughter was put to sleep in death.

Noida News: देखती रह गई ममता, बेटी को मौत की नींद सुला गई बस

Sat, 08 Nov 2025 08:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 08:24 PM IST
विज्ञापन
Mamta kept watching, her daughter was put to sleep in death.
देखती रह गई ममता, बेटी को मौत की नींद सुला गई बस
विज्ञापन

मां के सामने बस ने युवती को मारी टक्कर

सेक्टर-142 कोतवाली क्षेत्र में क्रासा चौराहे के पास की घटना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-142 थाना क्षेत्र के क्रासा चौराहे के पास एक कंपनी की बस ने सड़क पार कर रही युवती को टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के समय युवती की मां भी साथ थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चालक को हिरासत और बस को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि इकोटेक-3 थाना क्षेत्र के सरस्वती एंक्लेव में रहने वाली 19 साल की युवती सुजाता निजी कंपनी में नौकरी करती थी। शनिवार सुबह अपनी मां के साथ पैदल नौकरी पर जा रही थी। सेक्टर-142 के क्रासा चौराहे के पास सड़क पार कर रही थी तभी पीछे से बस ने युवती को टक्कर मार दी, जबकि मां बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन

मां का रो-रोकर बुरा हाल
घटना के समय मां भी बेटी के साथ कंपनी में नौकरी करने जा रही थी। सड़क पार करते समय बेटी बस की टक्कर लगने के बाद दूर जाकर गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में बेटी को देकर मां बेसुध हो गई। मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आसपास के लोगों से मदद मांगी। किसी तरह बेटी को अस्पताल पहुंचाया लेकिन बचा नहीं सकी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed