फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mami handed over minor niece to farm owner, raped

मामी ने नाबालिग भांजी खेत मालिक को सौंपी, मारपीट दुष्कर्म

Sun, 31 Jan 2021 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Mami handed over minor niece to farm owner, raped
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के गांव में रहने वाली एक महिला ने 12 साल की नाबालिग भांजी को जमींदार के सुपुर्द कर दिया और घर लौट आई। आरोपी जमींदार ने पीड़िता से दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट की। इस घटना से गुस्साए पीड़िता के परिजन व ग्रामीणों ने शनिवार को आरोपी महिला को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

उधर, इस मामले में ग्रामीणों व भीम आर्मी के सदस्यों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद जिले के गांव बेला कलां निवासी गजन पर पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट और दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज किया है। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पीड़िता के मामा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 वर्षीय नाबालिग पिछले 7 साल से दनकौर के एक गांव स्थित ननिहाल में रह रही है। उसकी मामी गांव से करीब 8 किमी दूर हरियाणा के एक गांव के जमींदार गजन के खेतों पर काम करने के लिए जाती थी। शनिवार को वह नाबालिग भांजी को भी काम करने के लिए खेत पर ले गई। रास्ते में खेत मालिक जमींदार भी बाइक लेकर आ गया। आरोपी नाबालिग और उसकी मामी को बाइक पर बैठाकर अपने खेतों पर ले गया। आरोप है कि मामी ने नाबालिग भांजी को खेत मालिक के हवाले कर दिया और खुद घर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी गजन ने पीड़िता से दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट की। पीड़िता किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर एक राहगीर की मदद घर पहुंच गई। घर जाकर परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन और ग्रामीण पीड़िता को लेकर कोतवाली आए और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया।

इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता की मामी पर ही आरोपी के सुपुर्द करने और आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप है। दोनों पर केस दर्ज किया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - वृंदा शुुक्ला, डीसीपी महिला सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed