फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Malakpur stadium's walls are empty,

Noida News: मलकपुर स्टेडियम की दीवारें सूनी, विजेता खिलाड़ियों तस्वीरें नदारद

Sat, 02 Aug 2025 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Malakpur stadium's walls are empty,
- स्टेडियम में कई खेल स्पर्धाओं में प्रशिक्षण लेने के लिए पहुंचते है 150 से अधिक खिलाड़ी
विज्ञापन


नितेश कुमार



ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ी विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में लगातार जिले और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम, जहां सैकड़ों युवा खिलाड़ी प्रतिदिन विभिन्न खेलों की बारीकियां सीखने पहुंचते हैं, वहां एक भी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की तस्वीर तक नहीं लगाई गई है, जिससे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल सके।

शासन की ओर से जिले की खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से मलकपुर स्टेडियम का निर्माण कराया गया था। वर्तमान में इस स्टेडियम के इंडोर व आउटडोर हिस्सों में जूड़ो, बॉक्सिंग, नेटबॉल जैसी प्रतिस्पर्धाओं के लिए 150 से अधिक युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। अनुभवी कोचों द्वारा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है, लेकिन खिलाड़ियों को प्रेरित करने की दृष्टि से स्टेडियम में जरूरी माहौल का अभाव है।
विज्ञापन

------
युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं ये खिलाड़ी
गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार परचम लहराया है। जिले के पैरा एथलीट प्रवीण कुमार और वरुण भाटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर गौरव बढ़ाया है। बीते वर्ष प्रवीण कुमार ने 28 अगस्त से 08 सितंबर तक पेरिस में आयोजित पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। वहीं शतरंज खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल ने भी शतरंज में अपनी पहचान बनाई है। कुश्ती में जोंटी भाटी, बबिता नागर और राकेश भाटी जैसे नाम लगातार उपलब्धियां हासिल कर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
- इस महीने हो सकती खेल अधिकारी की नियुक्ति
स्टेडियम में करीब एक महीने से खेल अधिकारी का पद रिक्त है। इसके लिए शासन की ओर से इस महीने में खेल अधिकारी की नियुक्ति हो सकती है। अधिकारी के नहीं होने से स्टेडियम में खेल गतिविधियों के साथ साथ परियोजनाओं भी विराम लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed