फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Make all efforts to purify the environment, Deputy Commissioner reached the Secretariat on foot from residence on World Car Free Day

वातावरण शुद्ध करने के लिए सभी करें प्रयास, विश्व कार मुक्त दिवस पर आवास से सचिवालय पैदल पहुंचे उपायुक्त

Wed, 22 Sep 2021 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Make all efforts to purify the environment, Deputy Commissioner reached the Secretariat on foot from residence on World Car Free Day
Make all efforts to purify the environment, Deputy Commissioner reached the Secretariat on foot from residence on World Car Free Day
नूंह। प्रदूषित शहरों का वातावरण शुद्ध बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। प्रदूषण को दूर करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट, कार पुलिंग जैसे साधन अपनाने होंगे, तभी आनी वाली पीढ़ियों को सही वातावरण दे पाएंगे। यह बातें विश्व कार मुक्त दिवस पर अपने आवास से पैदल जिला सचिवालय पहुंचे उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोविड की पहली लहर में वाहनों का प्रयोग नहीं होने के कारण पूरे दुनिया में प्रदूषण का ग्राफ काफी नीचे चलाया गया था। स्वच्छ ईंधन और इलेक्ट्रिक गाड़ियों का प्रयोग करें तो प्रदूषण काफी हद तक कम हो जाएगा। उपायुक्त ने प्रदूषण को कम करने के लिए निजी वाहनों का प्रयोग नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण हितैषी साधन अपनाने जैसे साइकिल, कार पुलिंग व जनपरिवहन का प्रयोग करें। राज्य सरकार ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कचरे से कंचन योजना, आत्मनिर्भरता के साथ पर्यावरण संरक्षण, प्राण वायु देवता पेंशन योजना एवं ऑक्सीजन से वृक्ष संरक्षक आदि परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया है। इससे पर्यावरण में प्रदूषण में कमी आएगी। इसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, मोटर वाहनों से शहरी पर्यावरण को होने वाले नुकसानों को समझाना और लोगों को शहरों में सार्वजनिक परिवहन, साइकिल या पैदल चलने के लिए प्रोत्साहित करना है। वर्तमान में पर्यावरण की रक्षा करना, हरित यात्रा की वकालत करना, ऊर्जा-बचत करने वाले और नए ऊर्जा वाहन विकसित करना एक वैश्विक सहमति बन गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की अंतरराष्ट्रीय पृष्ठभूमि के तहत अधिक से अधिक देश और लोग पर्यावरण के विनाश, पर्यावरण के प्रदूषण और नियंत्रण के प्रति चिंतित हैं। अर्थव्यवस्था के विकास के साथ मोटर वाहनों की संख्या काफी बढ़ी है, जिसके कारण प्रदूषण बढ़ता है। इसलिए मोटर वाहनों से निकलने वाले उत्सर्जन को कम करना वायु प्रदूषण के नियंत्रण का मुख्य कार्य बन गया है। उन्होंने बताया कि लड़कियों के लिए स्पेशल बसें चलाई गई हैं, ताकि वे अलग साधनों से न जाकर बसों में ही जाएं। उन्होंने कहा कि आपातकालीन समय में निजी वाहनों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed