फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Major negligence in Noida gang rape case

लापरवाही: 14 घंटे तक नहीं हो पाई दुष्कर्म के आरोपियों की चिकित्सीय जांच, अस्पताल में नहीं थे डॉक्टर

Thu, 21 Nov 2019 11:26 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 21 Nov 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
Major negligence in Noida gang rape case
सांकेतिक फोटो

नोएडा के बहलोलपुर में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पकड़े गए दो मुख्य लोगों का चिकित्सीय परीक्षण होने में 14.5 घंटे से भी अधिक समय लग गया। बुधवार सुबह सीएमएस को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों को फटकार लगाई। इसके बाद दोपहर करीब 12:30 बजे डॉक्टरी जांच हुई। इसके लिए पुलिस के आला अधिकारियों को भी अस्पताल पहुंचना पड़ा।

विज्ञापन


बता दें कि बहलोलपुर में युवती के साथ छह युवकों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो मुख्य आरोपी गुड्डू व श्याम को मंगलवार शाम को गिरफ्तार किया। दोनों का चिकित्सीय परीक्षण होना था। 
विज्ञापन

 
पुलिस दोनों को लेकर सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल पहुंची। डॉक्टरी जांच आपातकालीन विभाग में होनी थी। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक पुलिसकर्मी ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे अस्पताल पहुंचे। उस समय विभाग में एक भी चिकित्सक नहीं था। वहां मौजूद पैरामेडिकल स्टाफ ने इंतजार करने के लिए कहा। रात दो बजे तक इंतजार करने के बाद भी कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा तो दोनों आरोपियों को लेकर पुलिसकर्मी वापस थाने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यहां से बुधवार सुबह करीब 8 बजे पुलिसकर्मी आरोपियों को लेकर दोबारा अस्पताल पहुंचे। इस बार चिकित्सक तो मौजूद थे, लेकिन महिला चिकित्सक होने से उन्होंने परीक्षण नहीं किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आला अधिकारियों के माध्यम से सीएमएस से शिकायत की।
 
इसके बाद सीएमएस ने अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों को कमरे में बुलाकर फटकार लगाई। इसके बाद भी आरोपियों की जांच के लिए पुलिसकर्मियों को दोपहर 12:30 बजे तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद दोनों आरोपियों का परीक्षण हुआ। 

फेज तीन थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि चिकित्सीय परीक्षण के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। बताया जा रहा था कि अस्पताल में पुरुष चिकित्सक मौजूद नहीं थे। अब यह बात कितनी ठीक है, इसका पता नहीं है।

वहीं सीएमएस जिला अस्पताल डॉ. वंदना शर्मा ने इस मामले में कहा कि बुधवार सुबह आपातकालीन विभाग में महिला चिकित्सक की ड्यूटी थी। इसलिए चिकित्सीय परीक्षण नहीं किया जा सका। जानकारी मिलते ही दोनों आरोपियों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed