फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Maintenance did not listen to the complaint, parked the car at the main gate

Noida News: मेंटेनेंस ने नहीं सुनी शिकायत, मुख्य गेट पर खड़ी कर दी कार

Sun, 03 Aug 2025 07:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
Maintenance did not listen to the complaint, parked the car at the main gate
- पार्किंग में कार पर गिर रहा था गंदा पानी, कई बार शिकायत के बाद भी नहीं निकला समाधान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू सोसाइटी में सुविधाएं नहीं मिलने पर रविवार को निवासियों ने विरोध जताया। निवासी गिरीश चंद्र शुक्ला का आरोप है कि जेएलएल कंपनी के अधीन मेंटेनेंस एजेंसी काम कर रही है। विगत कई दिनों से उनकी निर्धारित पार्किंग के ठीक ऊपर से गंदे पानी का रिसाव हो रहा है। चार दिन पहले स्थिति और भयावह हो गई जब सीवर फट गया और गंदा पानी उनकी कार पर गिरने लगा। कई बार समस्या की कई बार मौखिक शिकायत मेंटेनेंस टीम से की गई, साथ ही एप के माध्यम से भी लगातार लिखित शिकायतें दर्ज की गईं। उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।


उन्होंने बताया कि रविवार को अपनी कार को सोसाइटी के मुख्य गेट के समीप फाउंटेन के पास खड़ा करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि यह कदम विरोध नहीं, व्यवस्था को झकझोरने की शांति पूर्ण अपील है। इस दौरान उनके साथ कई और लोग शामिल रहे। सोसाइटी के अनेक निवासी भी ऐसे समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद उसे अनसुना कर दिया जा रहा है। मेंटेनेंस की गलती के बाद भी उनकी कार का पहिया लॉक कर दिया गया। उन्होंने बताया जब तक उनकी पार्किंग की स्थिति को दुरुस्त नहीं किया जाता, वह अपनी कार वहीं पर खड़ी रखने को विवश रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed