फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Maintenance charges jump by 94%, burdening society residents

Noida News: मेंटेनेंस में 94% तक उछाल, सोसाइटी निवासियों पर बढ़ा बोझ

Thu, 23 Apr 2026 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Maintenance charges jump by 94%, burdening society residents
- न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी का असर, जेपी क्लस्टरों में शुल्क बढ़ने पर प्राधिकरण से हस्तक्षेप की मांग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। न्यूनतम वेतन दर में बढ़ोतरी का असर अब उद्यमी ही नहीं, सोसाइटी निवासियों की जेब पर भी साफ दिखाई देने लगा है। सेक्टर-134 स्थित जेपी कॉसमॉस समेत कई क्लस्टरों में रखरखाव शुल्क में अचानक भारी बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे निवासियों में नाराजगी बढ़ गई है। निवासियों के अनुसार, पहले जहां मेंटेनेंस शुल्क 2 रुपये प्रति वर्ग फुट था, वहीं अब इसे बढ़ाकर सीधे 3.89 रुपये प्रति वर्ग फुट कर दिया गया है। यानी करीब 94 फीसदी की बढ़ोतरी। मार्च में एजेंसी ने जेपी के अलग अलग कुछ क्लस्टरों में शुल्क 2.46 या 2.65 रुपये तक बढ़ाया गया था, लेकिन 17 अप्रैल को जारी नोटिस में एक झटके में इसे और बढ़ा दिया गया। इसमें जेपी कॉसमॉस के बी 43 और 34 क्लस्टर शामिल हैं।

बी-43 और 34 क्लस्टर के निवासियों ने आरोप लगाया है कि बढ़ोतरी का आधार न्यूनतम वेतन दर में वृद्धि को बताया गया है, लेकिन इतनी अधिक वृद्धि अनुचित है। करीब 600 परिवारों पर इसका सीधा आर्थिक असर पड़ रहा है। निवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि शुल्क बढ़ने के बावजूद सुविधाओं में सुधार नहीं हुआ है। सोसाइटी में साफ-सफाई, प्लास्टर झड़ने, जल निकासी जैसी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। उनका कहना है कि जब सेवाएं बेहतर नहीं हो रहीं, तो शुल्क बढ़ाना उचित नहीं है।
विज्ञापन

कोट-
अचानक इतनी बड़ी बढ़ोतरी से परिवारों का बजट बिगड़ गया है। - डॉ. राधेश्याम राय, बी 43 क्लस्टर

बढ़ते शुल्क के मुकाबले रखरखाव लगातार गिर रहा है। - आलोक राठौर
यदि शुल्क और बढ़ाया गया तो यह पूरी तरह अनुचित होगा। - देवेंद्र सिंह मेहरा, जेपी क्लासिक सोसाइटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed