मैनपुरी। मेजबान मैनपुरी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जोनल शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के दोनों वर्गों में (बालक और बालिका) में विजेता (प्रथम स्थान) बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, मथुरा, इटावा और फर्रुखाबाद की टीमों ने प्रतिभाग किया।शूटिंग बॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में नगर के मंछना स्थित पैराडाइज पब्लिक स्कूल में आयोजित जोनल शूटिंग बॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक और शूटिंग बॉल फेडरेशन के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश पांडेय ने किया। सचिव अमर यादव ने बताया कि प्रतियोगिता के बालक वर्ग में मैनपुरी की टीम ने प्रथम, एटा ने द्वितीय और इटावा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालिका वर्ग में भी मैनपुरी की बालिकाओं ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करते हुए प्रथम, फर्रुखाबाद की टीम ने द्वितीय और इटावा की टीम तृतीय स्थान पर रहीं।उन्होंने बताया कि सभी छह टीमें गाजीपुर में 4 और 5 अक्टूबर को होने वाली शूटिंग बॉल स्टेट चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी। रेफरी सौरभ कुमार और हर्ष थे। स्कोरिंग गरिमा चौहान ने की। इस अवसर पर कुशाग्र पांडेय, रिया चौहान, राम ठाकुर, उदित भदौरिया, प्रतीक मिश्रा, अंशुल पांडेय आदि मौजूद रहे।