फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Main accused of gang rape of Dalit woman arrested

दलित महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Wed, 13 Oct 2021 10:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Main accused of gang rape of Dalit woman arrested
55 वर्षीय महिला से दुष्कर्म से दुष्कर्म करने वाला आरोपी महेंद्र। संवाद - फोटो : Grnoida
जेवर। एक गांव में 55 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी महेंद्र को पुलिस ने बुधवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। महिला के पति ने महेंद्र व तीन साथियों पर हथियारों के बल पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था। वहीं, दो अज्ञात आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मामले में एक आरोपी सोमवार को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 25 हजार के इनामी महेंद्र व दो साथियों की गिरफ्तारी के लिए जेवर थाना पुलिस के अलावा सर्विलांस की टीमें जुटी हुई थीं। दोपहर में महेंद्र के नगला जहानू के जंगलों में छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद तीनों टीमों ने आरोपी की घेराबंदी शुरू कर दी। दोपहर करीब सवा दो बजे महेंद्र को पकड़ लिया गया। आरोपी ने 2012 में गांव में ही एक घर से बंदूक चोरी की थी, लेकिन परिजनों के जगने पर उसे पकड़ लिया गया था। 2016 में भी एक डीजे की दुकान में महेंद्र ने चोरी की थी। इस मामले में वह जेल भी जा चुका है। आरोपी के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई जल्द पूरी कर चार्जशीट दाखिल की जाएगी। मामले के अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है।
- वृंदा शुक्ला, डीसीपी महिला सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed