फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   'Maharaja Collection' now at National Gallery of Modern Art, Delhi

Noida News: 'महाराजा संग्रह' अब दिल्ली के राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय में

Thu, 19 Jan 2023 07:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 07:06 PM IST
विज्ञापन
'Maharaja Collection' now at National Gallery of Modern Art, Delhi
-समझौते के तहत एयर इंडिया ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को सौंपी 1953 से अब तक की अमूल्य कलाकृतियां
विज्ञापन

-केंद्रीय संस्कृति मंत्री भी रहे कार्यक्रम के दौरान मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अब दिल्ली के राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय में दर्शक एयर इंडिया का 'महाराजा संग्रह' देख सकते हैं। केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड़्डी की अध्यक्षता में बुधवार को समझौते के तहत एयर इंडिया ने 1953 से अब तक की अमूल्य कलाकृतियों समेत 'महाराजा संग्रह' संस्कृति मंत्रालय को सौंप दिया। मुंबई स्थित एयर इंडिया भवन से आधुनिक और समकालीन कलाकृतियां, पेंटिंग, मूर्तियां, लकड़ी की नक्काशी, ग्लास पेंटिंग, सजावटी सामान, कपड़ा कला, तस्वीरों सहित दुनिया भर से बड़ी संख्या में मूल्यवान कलाकृतियों राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय दिल्ली में स्थानांतरित की गयी है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि भारत का पांच हजार साल पुराना इतिहास है, जो आध्यात्मिक शक्तियों और नैतिक मूल्यों द्वारा संचालित है। यह संग्रह दुनिया भर में भारतीय संस्कृति का प्रचार करेगा। संस्कृति मंत्री ने कहा कि मंत्रालय अपनी संस्कृति को संरक्षित करने और आम लोगों खासकर युवाओं से जोड़ने पर काम कर रहा है। इस संग्रह अगली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए इन कलाकृतियों को संरक्षित किया जाएगा। साथ ही प्रौद्योगिकी का प्रयोग करके विदेशों में बैठे दर्शक भी देख सकेंगे। कलेक्शन में बी प्रभा, शंकर पलसीकर, लक्ष्मण पई, वासुदेव गायतोंडे, एमएफ हुसैन, अर्पणा कौर की कलाकृतियां तो कला संग्रह में जतिन दास, अंजलि इला मेनन, एमएफ हुसैन और राधा जैसे प्रतिष्ठित कलाकारों की पेंटिंग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed