फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mahapanchayat today, doubts remain on the approval of the police

Noida News : श्रीकांत त्यागी की हिमायत में महापंचायत आज, पुलिस की मंजूरी पर संशय

Sun, 21 Aug 2022 05:58 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 21 Aug 2022 05:58 AM IST
सार

Noida News : इस मामले में एकजुट संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा रविवार को सेक्टर-110 के रामलीला मैदान में महापंचायत में हुंकार भरेगा। इसमें आठ राज्यों से ब्राह्मण, त्यागी, भूमिहार समेत अन्य लोगों के आने की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन
Mahapanchayat today, doubts remain on the approval of the police
यहां होनी है महापंचायत... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी प्रकरण थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में एकजुट संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा रविवार को सेक्टर-110 के रामलीला मैदान में महापंचायत में हुंकार भरेगा। इसमें आठ राज्यों से ब्राह्मण, त्यागी, भूमिहार समेत अन्य लोगों के आने की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन


हापंचायत में श्रीकांत समेत छह युवकों पर दर्ज मामले वापस लेने और अनु त्यागी को प्रताड़ित करने के मामले की न्यायिक जांच कराने सहित अन्य मांगें रखीं जाएंगी। संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा के आह्वान पर सुबह दस बजे से महापंचायत होगी। इसमें किसान संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। शनिवार को टेंट, लाइट, दरी, कूलर आदि लगाने का काम पूरा किया गया।
विज्ञापन


त्यागी समाज के लोगों का कहना है कि महापंचायत में पश्चिमी व पूर्वी यूपी के अलावा बिहार, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब समेत अन्य राज्यों से भी काफी संख्या में लोग आएंगे। आयोजन स्थल पर पुलिस, फायर विभाग व एलआईयू की टीमें नजर बनाए हुए हैं। सोसाइटी में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में पौधे लगाने के विरोध पर श्रीकांत त्यागी ने महिला से अभद्रता कर गाली गलौज की थी। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद श्रीकांत त्यागी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। छह दिन बाद पुलिस ने उसे मेरठ से गिरफ्तार किया था।

क्यों नाराज है त्यागी समाज
त्यागी समाज का कहना है कि श्रीकांत को गलती की सजा मिलनी चाहिए, लेकिन पुलिस ने पत्नी अनु त्यागी और मामी को थाने में बुलाकर प्रताड़ित किया जो गलत है। मामी को पांच दिन पुलिस जीप में लेकर घूमती रही। बच्चों को खाना देने पहुंचे छह युवकों पर भी केस दर्ज किया गया।


यह है मांग
राष्ट्रीय ब्रह्म ऋषि महासंघ के प्रधान संरक्षक नरेंद्र त्यागी का कहना है कि श्रीकांत मामले में छह युवकों पर राजनीति से प्रेरित होकर केस दर्ज किया गया। इसे बिना शर्त हटाया जाना चाहिए। साथ ही, मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही, श्रीकांत से गैंगस्टर एक्ट हटाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed