फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mahapanchayat to save Mehram Nagar, warning of agitation

Noida News: मेहरम नगर को बचाने के लिए महापंचायत, आंदोलन की चेतावनी

Sun, 28 Sep 2025 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat to save Mehram Nagar, warning of agitation
दिल्ली के 360 गांव व 36 बिरादरी के सैकड़ों लोग जुटे
विज्ञापन

आप और कांग्रेस का खुला समर्थन, दोनों के नेता भी पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली छावनी के 300 साल पुराने मेहरम नगर गांव को उजाड़ने के खिलाफ रविवार को महापंचायत हुई। इसमें दिल्ली के 360 गांव और 36 बिरादरी के सैकड़ों लोग जुटे। इसके अलावा आप और कांग्रेस नेता भी पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों ने एक स्वर में ऐलान किया कि अगर सरकार ने जबरन बुलडोजर चलाने की कोशिश की तो आंदोलन होगा।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपने घर की एक-एक ईंट बचाने को तैयार हैं और प्रशासनिक दबाव को किसी हाल में स्वीकार नहीं करेंगे। आंदोलन आगे और तेज किया जाएगा। गांव की चौकसी बढ़ा दी जाएगी और जरूरत पड़ने पर धरना व दिल्ली मार्च भी किया जाएगा। इस मौके पर आप के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा गरीबों को उखाड़ फेंकने पर आमादा है। अनंगपुर गांव की तरह मेहराम नगर के साथ भी भाजपा गलत कर रही है लेकिन यहां दिल्ली की 36 बिरादरी और 360 गांव खड़े हैं। यह लड़ाई केवल मेहराम नगर की नहीं बल्कि पूरे दिल्ली गांव-देहात की अस्मिता की है। वहीं, सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर वादाखिलाफी और पूंजीपतियों के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीएम ने चुनाव से पहले कहा था कि जहां झुग्गी वहां मकान लेकिन हकीकत में झुग्गियों और अब 300 साल पुराने गांव पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। हम मेहराम नगर की एक भी ईंट नहीं हटने देंगे। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मंच से वादा किया कि कांग्रेस गांववालों के साथ खड़ी है। बुलडोजर हमारे ऊपर से होकर जाएगा तभी कोई घर टूटेगा। कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में इस संघर्ष को निर्णायक अंजाम तक ले जाएगी। उन्होंने भाजपा सरकार को गरीब-विरोधी और पूंजीपतियों की गुलाम बताते हुए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तर पर लड़ाई तेज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article