फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mahapanchayat organized outside Bal Bharti School for not giving admission

Noida News: आरटीई में दाखिला नहीं देने पर स्कूल के बाहर हुई महापंचायत

Tue, 17 Oct 2023 02:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat organized outside Bal Bharti School for not giving admission
दाखिला नहीं देने पर बाल भारती स्कूल के बाहर महापंचायत की
विज्ञापन


किसान बोले - एक सप्ताह में नहीं उठाया कदम तो करेंगे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन
नगर मजिस्ट्रेट ने आरटीई के तहत चयनित बच्चों का सात दिन में दाखिला कराने का दिया आश्वासन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत चयनित बच्चों को दाखिला नहीं देने पर किसान एकता संघ के सदस्यों ने सोमवार को सेक्टर-21 स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल के बाहर अभिभावकों के साथ महापंचायत की। साथ ही, नगर मजिस्ट्रेट को 10 मांगों का पत्र सौंपा। नगर मजिस्ट्रेट ने चयनित बच्चों का सात दिन में दाखिला कराने का आश्वासन देकर पंचायत समाप्त करवाई।


संघ के राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी बाली सिंह और प्रदेश अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा ने बताया, स्कूल में आरटीई के तहत 46 बच्चों का चयन हुआ, लेकिन तीन बच्चों को ही दाखिला दिया गया है। दो वर्षों में सिर्फ 20 से 30 प्रतिशत चयनित बच्चों के ही एडमिशन हुए हैं, जबकि शिक्षा विभाग 80 प्रतिशत आंकड़ा शासन को भेजकर वाहवाही लूट रहा है। विभाग आंकड़ाें में घालमेल कर रहा है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया, दिव्यांग, ऑटो ड्राइवर, कुक जैसे अभिभावक छह माह से अधिकारियों और स्कूल के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। प्रशासन ने दाखिला नहीं देने पर स्कूलों को मान्यता निरस्त करने की चेतावनी तक दी है, इसके बाद भी एडमिशन नहीं दे रहे हैं। ऐसे शिक्षा माफिया की मान्यता निरस्त होनी चाहिए। अगर एक सप्ताह में कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो स्कूल पर अभिभावकों के साथ अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस दौरान बबली कसना, वंदना चौधरी, ललित अवाना, अर्जुन प्रजापति, कमल यादव, साधु मकवाना, बाबू प्रधान, तनवीर हसन, शशि अंबावाता, ओमवीर नागर, सतीश कनारसी, पप्पू प्रधान और देवेंद्र अवाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed