फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Madrasa director and student honored

मदरसा संचालक और विद्यार्थी सम्मानित

Sat, 20 Nov 2021 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Madrasa director and student honored
पुन्हाना। देश भर में टीकाकरण के मामले पर नूंह जिले के पिछड़ जाने के बाद जिला प्रशासन 100 फीसदी टीकाकरण कराने की कोशिश में जुटा है। पूरे मदरसे को टीका लगवाने पर झिमरावत गांव स्थित इस्लामी मदरसा के संचालक, अध्यापक और छात्रों को डीसी शक्ति सिंह ने शनिवार को सम्मानित किया। वहीं, डीसी ने टीकाकरण के लिए रोल मॉडल बनकर सामने आने झिमरावट इस्लामी मदरसा का धन्यवाद किया। उन्होंने नूंह में 100 फीसदी वैक्सीनेशन में सहयोग करने की सभी वर्ग के लोगों से अपील की है। इस मौके पर डीसी शक्ति सिंह ने कहा देश की आजादी में इस्लामी मदरसों की अहम कुर्बानी को भुलाया नही जा सकता।
विज्ञापन

डीसी शक्ति सिंह ने दावा किया कि अगर स्वास्थ्यकर्मी, उलमा, धार्मिक गुरु और प्रमुख लोगों ने इसी तरह अपने फर्ज को अंजाम दिया तो अगले 15 दिन में नूंह जिला में सौ फीसदी वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। डीसी ने बताया कि जिले के करीब 60 गांव शत प्रतिशत वैक्सीनेशन के करीब है। वहीं नूंह जिले में वैक्सीनेशन 36 से बढ़कर 50 फीसदी से अधिक पहुंच गया है। प्रतिदिन जिले में 15 से 17 हजार वैक्सीन लग रही हैं। इस मौके पर एसडीएम मनीषा शर्मा, तहसीलदार कंवरलाल, बीडीपीओ पिनगवां, मदरसा के संचालक मौलवी इलयास, मौलाना हसन, नगगर पंच, हाजी इब्राहिम सहित काफी प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed