{"_id":"6418b2375f8da9a19c0fd224","slug":"made-hobby-a-passion-little-golfer-shines-on-the-international-stage-noida-news-c-1-gnd1002-360620-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शौक को बनाया जुनून तो अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमके नन्हें गोल्फर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शौक को बनाया जुनून तो अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमके नन्हें गोल्फर
विज्ञापन
फोटो
शौक को बनाया जुनून तो अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमके नन्हे गोल्फर
स्थानीय प्रतियोगिताओं के साथ इंडियन गोल्फ और यूएस किड्स गोल्फ में दिखाया दम
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में रहने वाले बच्चों में गोल्फ के प्रति जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। नन्हे खिलाड़ियों ने शौक के तौर इस खेल को शुरू किया तो अब इसी में भविष्य संवारने रहे हैं। इनमें इन्हें सफलता भी मिल रही है। शहर के कई नन्हे गोल्फरों ने न सिर्फ स्थानीय बल्कि भारतीय गोल्फ यूनियन और यूएस किड्स गोल्फ चैंपियनशिप में भी सफलता के झंडे लहराए। खिलाड़ियों को कोच धर्मेंद्र चौधरी, राज सिंह और राजू सिंह के अलावा परिजनों और स्कूल का भी सहयोग मिला। हम यहां ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। प्रस्तुत है एक रिपोर्ट ...
-- --
कबीर गोयल, उम्र-आठ वर्ष
सेक्टर-19 निवासी आठ वर्षीय कबीर गोयल ने महज साढ़े चार साल की उम्र में गोल्फ अकादमी ज्वाइन की, इसके बाद मुड़कर नहीं देखा। स्थानीय प्रतियोगिताओं के अलावा भारतीय गोल्फ यूनियन और यूएस किड्स गोल्फ चैंपियनशिप में देश का नाम रोशन किया। कबीर मई 2022 में नोएडा गोल्फ कोर्स में आयोजित जूनियर गोल्फ प्रतियोगिता में नंबर वन खिलाड़ी बने। वर्ष 2021 में क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब, हरियाणा में आयोजित यूएस किड्स लोकल टूर इवेंट में पांच मैच खेले। इसमें से दो मैच में पहले, दो मैच में दूसरे और एक मैच में तीसरे स्थान पर रहे। इस वर्ष जेपी विशटाउन में आयोजित इंडियन गोल्फ यूनियन के मैच में अपनी उम्र से सीनियर वर्ग में खेलते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। कबीर के पिता अर्पित गोयल भी गोल्फ खिलाड़ी हैं। उन्हीं के साथ गोल्फ कोर्स में पहुंचे कबीर के मन में गोल्फ पूरी तरह से रच बस गया। कबीर डीपीएस, नोएडा में चौथी कक्षा में पढ़ते हैं।
-- -
अंश दुबे, उम्र-13 वर्ष
सेक्टर-104 स्थित एटीएस सोसाइटी में रहने वाले 13 वर्षीय अंश दुबे गोल्फ खेल में कई बार सफलता प्राप्त कर चुके हैं। चंद सालों में ही अंश ने गोल्फ की बारीकियां सीख लीं और काबिलियत को साबित किया। आठवीं के छात्र अंश प्रो एजुकेशन से ऑनलाइन माध्यम में पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने साल 2021 में यूएस किड्स चैंपियनशिप में बी-श्रेणी में तीसरा स्थान हासिल किया। साल 2022 में रैंकिंग से फिसल गए और छठे स्थान पर पहुंच गए। 2021 में भी यूएस किड्स चैंपियनशिप में अंश छठे स्थान पर काबिज रहे थे। अंश फिलहाल आर्मी गोल्फ कोर्स दिल्ली में एनसीआर कप गोल्फ प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
विज्ञापन
-- -
पार्थ रमन सूद, उम्र-15 वर्ष
सेक्टर-51 के पार्श्वनाथ रेजिडेंसी सोसाइटी निवासी 15 वर्षीय पार्थ रमन सूद ने गोल्फ की दुनिया में छह साल की उम्र में कदम रखा। वह इंडियन गोल्फ की नेशनल रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं। आठ साल की उम्र में ही नॉर्थ जोन स्तर के प्रतियोगिता में दावेदारी पेश कर दी। दस साल की उम्र में राष्ट्रीय स्तर के गोल्फ प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। 12वें साल में गोल्फ प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया। अब तक करीब 98 क्लब, प्रदेश, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय गोल्फ प्रतियोगिता खेल चुके पार्थ इंडियन गोल्फ जूनियर रैंकिंग में बी-श्रेणी में 10वें स्थान पर हैं। साल 2016 में यूएस किड्स मलयेशिया जूनियर विश्व चैंपियनशिप में ई-श्रेणी में खेलते हुए आठवां स्थान हासिल किया। साल 2019 में जकार्ता में आयोजित पीएजीआई अंतरराष्ट्रीय जूनियर गोल्फ चैंपियनशिप में सी-श्रेणी में पांचवां स्थान प्राप्त किया। वर्ष साल 2022 में पंचकूला में आयोजित इंडियन गोल्फ यूनियन की जेंटलमैन कप के लिए क्वालीफाई किया। पार्थ कोठारी इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा के छात्र हैं।
-- -- --
राजवीर सूरी, उम्र-11 वर्ष
सेक्टर-47 में रहने वाले 11 वर्षीय गोल्फ खिलाड़ी राजवीर सूरी कोठारी इंटरनेशनल स्कूल में पांचवीं के छात्र हैं। करीब पांच साल पहले गोल्फ की बारीकियां सीखने गोल्फ कोर्स पहुंचे राजवीर ने स्थानीय स्तर की प्रतियोगिताओं के अलावा यूएस किड्स गोल्फ चैंपियनशिप के साथ इंडियन गोल्फ यूनियन की प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन किया। कोच धर्मेंद्र चौधरी बताते है कि राजवीर इंडियन गोल्फ यूनियन की रैंकिंग में 2021 में सातवें स्थान पर थे जो अपनी रैंकिंग में सुधार करते हुए 2022 में तीसरे स्थान पर पहुंच गए। इसी तरह से यूएस किड्स गोल्फ चैंपियनशिप 2021 में पहले और 2022 में तीसरी रैंकिंग हासिल की।