फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Made aware about not burning stubble: SDM

पराली न जलाने के प्रति किया जागरूक : एसडीएम

Thu, 13 Nov 2025 12:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 13 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Made aware about not burning stubble: SDM
12जेएनडी08 : मालवी गांव में किसानों को जागरूक करते एसडीएम होशियार सिंह। संवाद - फोटो : नारखी पुलिस की मुठभेड़ में गिरफ्तार अपराधी। स्रोतः पुलिस
जुलाना। क्षेत्र के मालवी गांव में एसडीएम होशियार सिंह ने पराली जलाने से होने वाले दुष्प्रभावों को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है बल्कि यह किसानों के लिए भी कई समस्याएं पैदा करता है।
विज्ञापन

एसडीएम होशियार सिंह ने कहा कि अगर कोई किसान पराली जलाएगा तो उसे तीन प्रकार के नुकसान होंगे। पहले, उसे जुर्माना भरना पड़ेगा, फिर पुलिस में एफआईआर दर्ज होगी और तीसरे, किसान पर रेड एंट्री भी होगी जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ भी बंद हो सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पराली जलाने से प्रदूषण बढ़ता है जिससे वायु गुणवत्ता प्रभावित होती है और लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। इसके अलावा, पराली जलाने से जमीन की उर्वरता भी कम हो जाती है जो लंबे समय में फसल उत्पादन को प्रभावित करता है। इस मौके पर खंड कृषि अधिकारी डॉ सूरजमल, ग्राम सचिव और नंबरदार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed