फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Made a strategy to paint Delhi in saffron color

Noida News: दिल्ली को भगवा रंग में रंगने की रणनीति बनाई

Thu, 04 Apr 2024 08:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 08:08 PM IST
विज्ञापन
Made a strategy to paint Delhi in saffron color
चुनाव प्रचार के लिए समाज के हर तबके को साधने की बनाई रणनीति
विज्ञापन

उत्सव के दौरान पीएम के विकसित भारत कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी
-----------
5 से 23 अप्रैल तक सांस्कृतिक पर्व उत्सव मनाएगी भाजपा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। चुनाव में पकड़ मजबूत रखने के लिए भाजपा ने दिल्ली को भगवा रंग में रंगने की रणनीति तैयार की है। इसके तहत पार्टी घर-घर जाकर भगवा लहराएगी। हर मंदिर में पांच-पांच दीपक भी जलाए जाएंगे। भाजपा 5 से 23 अप्रैल तक सांस्कृतिक पर्व उत्सव आयोजित करेगी। इसमें प्रदेश भाजपा के सभी मोर्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। उत्सव के दौरान प्रधानमंत्री के विकसित भारत कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि ओबीसी मोर्चा पांच अप्रैल को निषादराज जयंती मनाएगा। छह अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है। इस दिन हर बूथ पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ घर-घर पार्टी ध्वज लहराया जाएगा। 9 अप्रैल को भारतीय नववर्ष के दिन हर गली में भगवा झंडा लगेगा। 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के लिए ओबीसी व महिला मोर्चा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को पार्टी समरसता दिवस के रूप में मनाएगी। अनुसूचित जाति मोर्चा हर मंडल पर 50 अनुसूचित जाति परिवारों को पार्टी से जोड़ेंगे। रामनवमी के दिन 17 अप्रैल को हर मंदिर में पांच दीपक जलाए जांएगे। साथ ही, मंदिरों को सजाया और संवारा जाएगा। 21 अप्रैल को महावीर जयंती जैन संप्रदाय के लोग शोभा यात्रा निकालेंगे। 23 अप्रैल को हनुमान जयंती पर हर बूथ पर संगीतमय सुंदरकांड होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article