फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lucknow University: Allegations of fraud in the name of LLB admission

लविवि: एलएलबी में प्रवेश के नाम पर धांधली का आरोप

Tue, 23 Sep 2025 02:50 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 23 Sep 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Lucknow University: Allegations of fraud in the name of LLB admission
एनएसयूआई के नेतृत्व में छात्रों ने कुलपति कार्यालय का घेराव किया।
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में एलएलबी कोर्स में प्रवेश के नाम पर धांधली का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई के नेतृत्व में छात्रों ने कुलपति कार्यालय का घेराव किया। एनएसयूआई के छात्र नेता विशाल सिंह ने कहा कि मेरिट वाले छात्राें का प्रवेश नहीं लिया जा रहा है। बिना मेरिट वाले छात्रों को पैसे लेकर प्रवेश दिया जा रहा है। प्रवेश के नाम पर छात्रों से 50 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन

इससे पहले कुलपति से नहीं मिलने देने पर छात्रों ने हंगामा करते हुए कुलपति ऑफिस में ही ताला लगा दिया। इसके बाद कार्यालय के बाहर एक घंटे तक प्रदर्शन करते हुए हंगामा और नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी ने समझाने का प्रयास किया, पर छात्र नहीं माने। पुलिस कर्मियों के समझाने पर माने।
विज्ञापन

लविवि के प्रवक्ता डॉ. मुकुल श्रीवास्तव के अनुसार छात्रों की जो भी मांगे हैं, उनका निराकरण कर दिया गया है। दाखिले में धांधली का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed